बाथटब का जिद्दी पीलापन मिनटों में होगा साफ! 1 गिलास पानी में ये चीज घोलकर डालें, नए जैसा चमक उठेगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बाथरूम आजकल लोग बाथटब लगवा रहे हैं। टब में रोजाना पानी पड़ने और साबुन के कारण पीलापन और धब्बे पड़ जाते हैं। अगर आप भी बाथटब को साफ करने के लिए तरीके खोज रहे हैं, तो हम आपको सबसे सिंपल तरीका बताने जा रहे हैं।cleaning bathroom bathtub stubborn yellow stains

बाथटब का जिद्दी पीलापन मिनटों में होगा साफ! 1 गिलास पानी में ये चीज घोलकर डालें, नए जैसा चमक उठेगा

आजकल लोग बाथरूम में बाथटब रखते हैं और इसमें नहाने से पानी-साबुन के निशान और पीलापन जम जाता है। अब रोजाना कोई भी बाथटब की सफाई नहीं करता है, ऐसे में ये निशान जिद्दी हो जाते हैं, तो आसानी से नहीं जाते। कई महंगे क्लीनर है, जिनकी मदद से आप बाथटब को चमका सकते हैं लेकिन अगर खर्चा नहीं करना चाहते हैं तो किचन की कुछ चीजों से बना स्प्रे छिड़कें। जी हां, अगर महीनों से बाथटब को साफ नहीं किया है, तब भी इसका पीलापन छूट जाएगा और आपको बिल्कुल नए जैसा टब देखने को मिलेगा। तो चलिए आपको क्लीनिंग टिप्स बताते हैं।

कैसे साफ करें

सबसे पहले बाथटब को हल्के गुनगुने पानी से ऊपर तक भर दें और इसे करीब 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इससे बाथटब की सतह पर जमी गंदगी, साबुन की परत और अन्य दाग नरम पड़ने लगेंगे, जिससे उन्हें साफ करना आसान हो जाएगा। इस दौरान ध्यान रखें कि कोई भी बाथटब का इस्तेमाल न करे, ताकि पानी बाहर न निकले। तब तक आप सफाई के लिए अपना घरेलू क्लीनिंग लिक्विड तैयार कर सकते हैं।

किन चीजों से बनेगा क्लीनिंग लिक्विड

अब एक गिलास पानी लें और उसमें 4-5 बड़े चम्मच सफेद सिरका (व्हाइट विनेगर) मिला दें। इसके बाद 2-3 चम्मच लिक्विड डिशवॉश या बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब इस घोल को बाथटब के पीले दाग और गंदगी वाली जगह पर अच्छी तरह स्प्रे करें।

बाथटब की सफाई कैसे करें

बाथटब में आपने जो पानी भरा था, उसे ड्रेन कर दीजिए। अब 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और पूरे बाथटब पर छिड़क दीजिए। बेकिंग सोडा और सिरका मिलकर क्लीनिंग एजेंट बन जाते हैं, ये साइंस है कोई तरकीब नहीं है। बेकिंग सोडा छिड़कने के बाद स्प्रे वाला लिक्विड सभी जगहों पर छिड़क दीजिए। फिर 10 मिनट बाद आपको स्क्रबर की मदद से बाथटब को रगड़कर साफ करना है। इसे रगड़ने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी, बेकिंग सोडा और सिरका से गंदगी आसानी से निकल जाएगी। इसके बाद गुनगुने पानी से फिर टब को भरकर साफ करें। आप देखेंगे बाथटब बिल्कुल नए जैसा चमक रहा है।

क्लीनर से करें साफ

अगर आपको घरेलू तरीका अपनाने में मेहनत लग रही है, तो आप टॉयलेट क्लीनर हार्पिक की मदद से बाथटब साफ कर सकती हैं। हार्पिक को टब में डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दीजिए और फिर स्क्रबर से रगड़कर साफ करें। हार्पिक की महक हटाने के लिए बॉडी वॉश डालकर दो-तीन बार पानी से साफ करें। इससे हार्पिक की महक नहीं आएगी और टब भी नए जैसा चमक उठेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।