
घर के मेन दरवाजे की शोभा बढ़ा देंगी ये सुंदर रंगोली डिजाइन, देख लें फोटोज
Rangoli Design: दिवाली के मौके पर घर के मेन दरवाजे पर सुंदर सी रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इन डिजाइन में से किसी एक को पसंद कर लें। जिसे बना दिया तो सब आपकी कलाकारी की तारीफ करेंगे। देख लें ये ब्यूटीफुल फोटोज।
दिवाली के मौके पर घर के मेन डोर पर सुंदर रंगोली अट्रैक्टिव लगती है। साथ ही ये मां लक्ष्मी को भी अट्रैक्ट करती है। तो अपने घर की सजावट को बिना रंगोली के अधूरा ना छोड़ें। ये ब्यूटीफुल सी रंगोली की डिजाइन को बना लें। जिसे देखकर घरवाले क्या पड़ोसी लोग भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे।


रंगोली बनाने का सही तरीका
रंगोली को सुंदर और सही आकार में बनाने के लिए कुछ छोटे स्टेप को फॉलो करना जरूरी होता है। जिससे कि रंगोली की डिजाइन फोटो या फ्रंट दोनों तरह से देखने पर परफेक्ट नजर आए। इन रंगोली की डिजाइन को जब बनाएंगे तो पहले इन कुछ बातों का ध्यान जरूर रखेंगे। जिससे आपकी रंगोली सबसे सुंदर बनकर तैयार हो। पढ़ लें ये स्टेप।
कच्ची डिजाइन बनाएं
रंगोली बनाने का सही तरीका है कि पहले कच्चा खाका खींच लें। किसी चॉक या फिर स्केच की मदद से पहले डिजाइन को बना लें। ऐसा करने से उसके ऊपर रंग चढ़ाना आसान हो जाएगा। ज्यादातर डिजाइन की लकीरें बिल्कुल सीधी बनकर तैयार होंगी।
सेंटर पर होगी रंगोली
रंगोली बनाने के लिए एक काम करना और भी जरूरी है। जिस जगह पर रंगोली बना रही हैं। अगर वो काफी बड़ी जगह है। तो पहले आसपास से थोड़ा एरिया मेजर कर लें। जिससे आपको सेंटर पार्ट का आइडिया हो जाए। कई बार रंगोली पूरी बन जाने के बाद पता चलता है कि वो टेढ़ी है। जिसकी वजह से सारी सुंदरता खराब हो जाती है। इसलिए रंगोली सेंटर में बने, उसकी डिजाइन और लकीरें टेढी ना हो। इसके लिए थोड़ा मेजरमेंट करके कच्चा डिजाइन बना लें। इससे डिजाइन में बारीकी भी दिखती है और जब आप दूर से ऐसी रंगोली को देखते हैं तो बिल्कुल परफेक्ट नजर आती है। तो इस साल जब रंगोली बनाएं तो ये छोटे स्टेप्स जरूर फॉलो करें। जिससे आपकी रंगोली भी बने इंस्टा रेडी।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




