दिवाली 2026: बाहर रखते ही हवा में बुझ जाते हैं दीए? ये 1 छोटा सा जुगाड़ कर लें, देर तक जलेंगे!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Diwali 2026 Viral Hack: दिवाली में घर के आंगन या छत पर दीए रखते ही हवा से तुरंत बुझ जाते हैं? ये वायरल हैक आपको इसी प्रॉब्लम को दूर करेगा। बस दीया जलाने से पहले ये एक छोटा सा काम आपको करना है।

Diwali Viral Hack 2026
दीए देर तक कैसे जलाएं

दिवाली का त्योहार ही दीयों का त्योहार होता है। कहते हैं जब 14 वर्ष के वनवास के बाद प्रभु श्री राम अयोध्या लौटे, तो उसी खुशी में अयोध्या वासियों ने पूरे नगर को दीयों से रोशन कर दिया। बस तभी से आजतक ये परंपरा चली आ रही है। खैर, ये तो रही दिवाली पर दीयों के महत्व की बात। लेकिन क्या आपके साथ भी होता है कि दीए जलाते ही हवा में तुरंत बुझ जाते हैं? खासकर बालकनी, आंगन या घर की छत पर लगे दीए बार-बार जलाने पड़ते हैं, क्योंकि हल्की सी हवा लगते ही ये बुझने लगते हैं। सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक हैक इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसके लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना है और बस दीया बार-बार बुझने की टेंशन खत्म। आइए जानते हैं ये हैक।

दीए की बाती पर लगाएं नेल पेंट

दिवाली पर दीया बार-बार बुझ जाता है तो इस बार सोशल मीडिया वाला ये वायरल हैक ट्राई करें। इसके लिए आपको दीए की बाती पर कोई भी नेल पेंट लगानी है। बाती का जितना हिस्सा आग में जलता है, सिर्फ उतने ही हिस्से पर आपको नेल पॉलिश अप्लाई कर लेनी है। इसे कुछ देर के लिए सूखने दें, उसके बाद दीया जला दें। दावा किया जा रहा है कि बाती पर नेल पेंट लगाने से वो जल्दी बुझता नहीं है। कई लोग ट्राई करने के बाद इस हैक को काफी इफेक्टिव बता रहे हैं।

क्या ये हैक वाकई काम करता है?

सोशल मीडिया पर कई लोग इस वायरल हैक को ट्राई कर रहे हैं और उनका कहना है कि ये वाकई काम करता है। इसके पीछे का कोई ठोस कारण बताना तो मुश्किल है, लेकिन हां नेल पॉलिश ज्वलनशील होती है, जिस वजह से दीया जल्दी जल जाता है और लंबे समय तक हवा में बुझता नहीं है। अगर दीवाली पर आप घर के आंगन या छत पर दीए लगाते हैं, तो ये हैक ट्राई कर के देख सकते हैं। इससे कुछ मदद जरूर मिल सकती है।

दिवाली पर दीए जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सही जगह चुनें- ऐसी जगहों पर दीया लगाने से बचें, जहां सीधी हवा होती है। ऐसे में लंबे समय तक दीया जलाने की संभावना कम होती है।
  • बाती की लंबाई सही रखें- बाती बहुत लंबी या छोटी हो तो भी दीया ठीक से जलने में परेशानी होती है। इसलिए बाती एकदम सही साइज की बनाएं।
  • पर्याप्त मात्रा में तेल या घी डालें- बहुत कम मात्रा में तेल या घी डालने से बाती उसे सोख लेती है और दीया बहुत कम देर के लिए जलता है।
  • ज्वलनशील चीजों से दूर रखें- जलते हुए दीयों को हमेशा पर्दों, कपड़ों और ऐसी चीजों से दूर रखें, जहां आग लगाने का खतरा हो।
  • बच्चों की पहुंच से दूर रखें- अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो जलते हुए दीए लगाते समय सावधानी बरतें। इन्हें ऐसी जगहों पर रखें जहां बच्चे आसानी से ना पहुंच पाते हों।

नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़दिवाली 2026: बाहर रखते ही हवा में बुझ जाते हैं दीए? ये 1 छोटा सा जुगाड़ कर लें!