
ड्राईंग रूम-पूजा घर में दीवारों के कोनों पर बनाएं बॉर्डर वाली रंगोली, देख लें डिजाइन
Rangoli Design 2025: दिवाली के मौके पर घर सजाने के लिए रंगोली तो सभी बनाते हैं। लेकिन घर से लेकर मंदिर तक जगह कम है तो दीवार के किनारों पर ये बॉर्डर वाली रंगोली डिजाइन बनाएं। सेव कर लें ये ब्यूटीफुल फोटोज।
Diwali Rangoli Design: दिवाली के मौके पर घर में रंगोली की सजावट सुंदर दिखती है। लेकिन जरूरी नहीं कि घर में पर्याप्त जगह हो जहां पर रंगोली बना सकें। ऐसे में आप मेन डोर, ड्राईंग रूम और पूजा घर की दीवारों के कोनों पर सुंदर बॉर्डर वाली रंगोली डिजाइन तैयार करें। जो ना केवल ब्यूटीफुल दिखेगी बल्कि आपके मंदिर से लेकर घर के कोने को सजाने में भी मदद करेगी। सेव कर लें ये बॉर्डर वाली रंगोली डिजाइन।

घर के जिस हिस्से में रंगोली बनाने का सोच रही हैं वहां पर ये दीवार के कोने में बॉर्डर वाली डिजाइन को सजा लें। फूल के साथ रंगों का इस्तेमाल किया गया है और सुंदर रंगोली बनकर तैयार हो गई है।

दीवार के कोने में बनी रंगोली की डिजाइन आसानी से खराब नहीं होती क्योंकि यहां पर जल्दी किसी का पैर नहीं पड़ता। खासतौर पर घर में अगर छोटे बच्चे हैं तो ऐसे कोने में रंगोली की डिजाइन से घर को सजाएं। जिसके बिगड़ने के चांस थोड़ा कम होते हैं। सुंदर फूलों और राउंड शेप पैटर्न के साथ गेंदे के फूलों को सजाकर दीवार के किनारे बॉर्डर बनाया गया है।

अल्पना वाली डिजाइन का पैटर्न पुराना हो चुका है। लेकिन इस तरह से जब दीवार के किनारों पर अल्पना बनाकर दीया रखेंगी। तो घर का हर सदस्य आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ करेगा। सात से 9 पंखुड़ियों वाले छोटे फूल पूरे मंदिर या पूजा घर के कोने में बनाएं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आएगी।

रंगोली बनाने में कलर पैटर्न का भी खास ध्यान रखना होता है। फ्लोर के रंग के साथ कलर को मैच कराना भी जरूरी होता है। जैसे इस रंगोली डिजाइन में सफेद रंग के फ्लोर के ऊपर पर्पल कलर के बेस के साथ पीले रंग के फूलों को बनाया गया है। साथ ही बीच में सफेद रंग से जिगजैग पैटर्न तैयार किया गया है। जो ब्यूटीफुल दिख रहा और साथ में दिया से रंगोली को जगमग किया गया है।

फूलों वाली रंगोली बनानी है तो इसे दीवार के कोने में बना लें। सिंपल से गुंबद आकार को रंगों से खींचें और फिर चारों तरफ फूलों से कवर करें। गेंदे के अलावा गुलाब के फूलों का इस्तेमाल करें।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




