Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Diwali 2025 mein gate se puja ghar tak maa lakshmi ke charan chinh banane ke tarike
मां लक्ष्मी के चरण चिह्न बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप, एक नहीं पांच तरीकों से बनाएं

मां लक्ष्मी के चरण चिह्न बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप, एक नहीं पांच तरीकों से बनाएं

संक्षेप: How to make maa lakshmi ke charan: मां लक्ष्मी के चरण चिह्न बनाने की मान्यता दिवाली पर है। लोग घर के मंदिर तक और तिजोरी तक घर के मेन डोर से चिह्न बनाते हैं और मां लक्ष्मी के आगमन का आवाहन करते हैं। इन चरण चिह्न को बनाने के ये 5 तरीके जान लें।

Wed, 15 Oct 2025 09:59 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दीपावली की पूजा में शुभ चिह्नों को बनाना भी जरूरी होता है। शुभ लाभ और स्वास्तिक के अलावा काफी सारे लोग घर के मेन डोर से लेकर पूजाघर तक मां लक्ष्मी के चरण चिह्न बनाते हैं। वैसे तो मार्केट में आराम से स्टीकर मिल जाते हैं। लेकिन जो सुकून और मजा खुद से की गई कलाकारी में है वो स्टीकर में कहां। तो अगर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो चरण चिह्न बनाने के ये स्टेप फॉलो कर लें। मां लक्ष्मी के चरण चिह्न घर के मेन डोर से पूजा घर और तिजोर तक बनाने चाहिए। साथ ही इसे बनाने के लिए हमेशा चावल के घोल में कुमकुम और गंगाजल मिलाना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मार्केट से खरीद लें चरणों वाली चलनी

मार्केट में आसानी से मां लक्ष्मी के चरणों के चिह्न वाली चलनी मिल जाएगी। जिससे आप रोली की मदद से मां लक्ष्मी के चरण घर के मेन गेट से लेकर पूजा घर में आसानी से बना सकती हैं।

छोटी डिब्बियों का करें यूज

मां लक्ष्मी के चरण बनाना छोटी डिब्बी की मदद से आसान हो सकता है। बस छोटे-छोटे दो गोले एक ऊपर एक करके बनाएं। इसी तरह से दूसरे पैर के लिए भी दो गोले के बराबर रोली रखे। अब गोल डिब्बी की तली को रखकर रोली के ढेर को दबा दें। जिससे एक समान गोला बन जाए। अब ऊपर की तरफ पांच छोटे उंगलियों के निशान बनाने के लिए थोड़े से रंग रखे। और उंगली से उन्हें दबा दे। बन जाएंगे मां लक्ष्मी के चरण

लकड़ी से बनाएं आकार

इसी तरह से चार गोले ऊपर नीचे करके अगल-अगल बनाएं। अब डिब्बी की मदद से दबाकर रंगों को चपटाकर दें और महीन माचिस की लकड़ी की मदद से उसमे स्पाइरल बनाएं। मां लक्ष्मी के चरण इस तरह सुंदर बन कर तैयार होंगे। आप इसके ऊपर पांच उंगलियों के निशान भी बना लें।

फूल की तरह पैर के निशान

मां लक्ष्मी के पैरों को चरण कमल के समान माना जाता है। तो दो गोल आकार छोटे डिब्बे की मदद से बनाएं और उस पर लकड़ी से पांच पंखुड़ी बना दें। और ऊपर की तरफ उंगलियों के निशान के लिए थोड़ा सा रंग रखे।

हथेलियों के किनारे से बनाएं

हथेलियों के किनारे को रंगोली में डुबो दें। फिर दोनों हथेलियों को एक बराबर करके जमीन पर रखें। इससे आपको पैर का एक रफ आकार मिल जाएगा। बस इसके ऊपर पांच उंगलियों के निशान बनाने के साथ थोड़ा सा उंगलियों से शेप दें। बन जाएंगे मां लक्ष्मी के चरण।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।