Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़diwali 2024 special main door decoration ideas must decorate these 8 things in house to attract wealth prosperity please
Diwali 2024: दिवाली में घर के मेन दरवाजे की सजावट में इन चीजों का इस्तेमाल जरूर करें, मिलेगी लक्ष्मी की कृपा

Diwali 2024: दिवाली में घर के मेन दरवाजे की सजावट में इन चीजों का इस्तेमाल जरूर करें, मिलेगी लक्ष्मी की कृपा

संक्षेप:

Diwali 2024 Decoration Ideas: घर के मुख्य दरवाजे की सजावट में इन 8 चीजों का इस्तेमाल जरूर करें। मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और घर में आएगी बरक्कत।

Oct 23, 2024 06:48 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिवाली पर घर की साफ-सफाई और सजावट मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए की जाती है। मान्यता है कि जिन घरों को माता लक्ष्मी सुंदर, सजा और साफ-सुथरा देखती हैं। उन घरों में रुकती हैं। घरों को सुंदर और साफ-सुथरा सजा हुआ बनाने की शुरुआत मेन डोर से होती है। मेन डोर को भी इसीलिए सजाया जाता है। घर के मुख्य दरवाजे से ही मां लक्ष्मी घर में आती हैं। तो मां लक्ष्मी, सुख-समृद्धि को घर में अट्रैक्ट करना चाहते हैं तो इस दिवाली पर घर के मेन डोर पर इन चीजों की सजावट जरूर करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पानी में रखें फूल

घर के मेन डोर के पूरब या उत्तर दिशा की ओर किसी कांच, धातु के बर्तन में पानी करके उसमे फूलों को डालकर जरूर रखें। घर की सजावट में मेन डोर के पास इस चीज को रखने से माता लक्ष्मी खुश होती है और घर में जरूर आती हैं।

ऊं का चिह्न जरूर लगाएं

घर के मेन डोर की सजावट में ऊं का चिह्न जरूर इस्तेमाल करें। मार्केट में सुंदर-सुंदर कागज और धातु में ऊं बने हुए मिल जाते हैं। अगर आप इन्हें नहीं लगा रही हैं तो रोली से ही ऊं को सुंदर तरीके से लिखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

जरूर लगाएं केले या आम के पत्तों का तोरण

घर के मेन दरवाजे पर तोरण जरूर लगाएं। आजकल मार्केट में तरह-तरह की डिजाइन के तोरण मिल जाते हैं। इन तोरण के साथ केले, आम या अशोक के पत्तों से बने तोरण को जरूर लगाएं। ये शुभ होते हैं और घर में माता लक्ष्मी को बुलाते हैं।

शुभ-लाभ लिखें

सुंदर हैंडराइटिंग में या फिर स्टीकर के रूप में शुभ लाभ लिखा हुआ जरूर घर के मेन डोर पर जरूर लगाएं।

देवी लक्ष्मी का चित्र लगाएं

घर के मेन दरवाजे के ऊपर माता लक्ष्मी के कमल के फूल के ऊपर बैठी फोटो या स्टीकर जरूर लगाएं। दिवाली की सजावट में ये जरूर शामिल करें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

स्वास्तिक चिह्न जरूर लगाएं

घर के मेन दरवाजे पर आम की लकड़ी, कुमकुम या चांदी का स्वास्तिक जरूर लगाएं।

मां लक्ष्मी के पैरों के चिह्न

घर के मेन दरवाजे से घर के अंदर जाते हुए माता लक्ष्मी के चरण जरूर बनाएं। या मार्केट में मिलने वाले सुंदर स्टीकर लगाएं।

ये भी पढ़ें:घर के दरवाजे पर बनाने हैं मां लक्ष्मी के पैर तो ये तरीका अपनाएं

रंगोली सजाएं

घर के मेन दरवाजे पर फूलों की रंगोली सजाएं। ये घर में गुड लक लाने और घर को महकाने में मदद करती है। साथ ही देखने में भी सुंदर लगती है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।