काम की बात: कमजोर बिल्डिंग गिरने से पहले देती है ये 5 संकेत, दिखने पर तुरंत करें शिफ्ट!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे ने एक बार फिर इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में ये सेफ्टी टिप्स आपको जरूर पता होनी चाहिए। अगर किसी बिल्डिंग में आपको ये संकेत दिखने लगे हैं, तो सुरक्षित जगह पर मूव करना ही समझदारी है।

Building Collapse signs
बिल्डिंग गिरने से पहले देती है ये 5 संकेत

बीते दिनों राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में दिल दहलाने वाली घटना हुई, जिसमें एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। इस हादसे में लगभग 7 लोगों की जान गई तो वहीं 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि करीब 40 साल पुरानी इस बिल्डिंग के बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। बरसात होने पर बेसमेंट पूरी तरह जलमग्न भी हो जाता था, जिस कारण मकान की नींव बहुत कमजोर हो गई थी। मामला बेहद गंभीर है और सिस्टम पर कई सवाल भी खड़े करता है। लेकिन इस हादसे के बाद एक सवाल हर किसी के मन में है- क्या बिल्डिंग के गिरने से पहले की उसके कमजोर होने के संकेत मिलने लगते हैं? आइए इसी बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या बिल्डिंग गिरने से पहले मिलते हैं इसके कमजोर होने के संकेत?

सत्य निकेतन हादसे के बाद से हर कोई इसी सवाल को ले कर डरा हुआ है कि क्या बिल्डिंग अचानक ही गिर जाती है, या पहले से भी इसके कमजोर होने के कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं। दरअसल कुछ ऐसे बदलाव हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अगर आपकी बिल्डिंग में भी अचानक ये संकेत दिखाई देने लगे हैं तो सावधान होने की जरूरत है। साथ ही विशेषज्ञ की जांच भी काफी जरूरी हो जाती है।

दीवार, बीम या कॉलम में अचानक बड़ी दरार आना

बिल्डिंग नई हो या पुरानी, अगर इसकी दीवार, बीम या कॉलम में अचानक से बड़ी दरारें दिखना शुरू हो गई हैं तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। बिल्डिंग के अंदर से कमजोर होने पर इन्हीं हिस्सों में सबसे पहले असर दिखाई पड़ता है। ऐसी स्थिति में तुरंत किसी विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए और हो समझदारी से आगे का स्टेप का लेना चाहिए।

बिल्डिंग का एक तरफ झुकना या धंसना

अगर आपको बिल्डिंग किसी एक तरह झुकी हुई लग रही है तो ये गंभीरता से लेने वाली बात है। इसके साथ ही अगर फर्श पहले की तुलना में अंदर की तरफ धंसा हुआ या आसमान महसूस हो तो बिल्डिंग की जांच जरूरी है। इसके साथ ही अगर आपके ज्यादा दरारें भी दिखाई दे रही हैं तो ऐसी बिल्डिंग में रहना सेफ नहीं है।

दरवाजे का खिड़कियों का अचानक जाम होना

अगर आपकी बिल्डिंग के दरवाजे और खिड़कियां अचानक जाम होने लगें और इन्हें बंद करने या खोलने में परेशानी हो, तो जरूरी नहीं कि दिक्कत फ्रेम में हो। कई बार बिल्डिंग में स्ट्रक्चरल मूवमेंट होने की वजह से भी ये समस्या हो सकती है। लकड़ी के चौखट या फ्रेम टेढ़े होने लगे हैं या अचानक से ये समस्या बढ़ गई है, तो बिल्डिंग की जांच करानी जरूरी है।

छत या दीवारों से प्लास्टर झड़कर गिरना

अगर मकान की छत या दीवारों से प्लास्टर झड़कर गिरने लगे और अंदर की सरिया दिखाई दे, तो इसे सीलन या पुरानी बिल्डिंग की समस्या मानकर नजरअंदाज ना करें। ये बिल्डिंग की कमजोरी का संकेत हो सकते हैं।

दीवारों से अजीब आवाजें आना

अगर बिल्डिंग से बार बार चरमराने, टूटने या चटकने की आवाजें आ रही हों और साथ ही जगह जगह दरारे और अन्य संकेत दिखाई देने लगें, तो इन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में किसी सुरक्षित जगह जाना और विशेषज्ञ की जांच जरूरी हो जाती है।

ऐसे संकेत दिखने पर क्या करें?

किसी एक संकेत को देखकर ये बताना कि बिल्डिंग गिरेगी या नहीं, मुमकिन नहीं है। लेकिन अगर आपको कई गंभीर संकेत एक साथ दिखाई दे रहे हैं तो इन्हें नजरअंदाज करना सही नहीं है। ऐसी स्थिति में किसी सुरक्षित जगह शिफ्ट कर लेना ही समझदारी है। खासकर अगर बेसमेंट में काम चल रहा हो और ऐसे संकेत साथ में दिखें तो रिस्क और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़कमजोर बिल्डिंग गिरने से पहले देती है ये 5 संकेत, दिखने पर तुरंत करें शिफ्ट!