घर में कैसे पर्दे लगाएं? सिर्फ रंग-डिजाइन नहीं, दिशा और रूम देखकर ऐसे करें सही शॉपिंग

लाइव हिन्दुस्तान
share

त्योहारों पर घर की सजावट में पर्दे लगाने का भी अहम रोल होता है। लेकिन क्या आप सिर्फ रंग और डिजाइन देखकर पर्दे चुन लेते हैं? अगर हां, तो ये तरीका सही नहीं है। हर रूम की जरूरत के हिसाब से क्या चीजें चेक करनी हैं, आइए जानते हैं।

Curtain Buying Tips
घर में कैसे पर्दे लगाएं

घर की खूबसूरती में पर्दों का बड़ा अहम रोल होता है। ये ना सिर्फ घर की डेकोरेशन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि बाहर से आने वाली धूप, हवा और प्राइवेसी को मेंटेन करने का भी काम करते हैं। अब एक छोटा सा सवाल, आप अपने घर के पर्दे खरीदते समय आप किन बातों का ध्यान रखते हैं? ज्यादातर लोग सिर्फ डिजाइन और रंग देखकर की पर्दों का चुनाव कर लेते हैं, लेकिन ये सही तरीका नहीं है। पर्दे सिलेक्ट करते वक्त धूप, रोशनी की जरूरत, प्राइवेसी और घर की डेकोरेशन; इन सभी चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप भी आने वाले त्योहारों पर अपने घर के लिए पर्दे लेने वाले हैं, तो ये गाइड आपके काम आ सकती है।

नेचुरल लाइट के लिए चुनें शीयर कर्टेन

अगर आपको अपने रूम में नेचुरल लाइट पसंद है, तो शीयर पर्दे एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। हल्के और पतले फैब्रिक से बने इन पर्दों में धूप छनकर आती है, जिससे कमरा ज्यादा ब्राइट और हवादार दिखता है। अगर आपके घर में नॉर्थ या ईस्ट डायरेक्शन में बड़ी खिड़की है, जहां से धूप सीधे कमरे में नहीं आती है तो पर्दे अच्छे रहेंगे। हालांकि इनमें प्राइवेसी पूरी नहीं मिलती, इसलिए पर्दे चुनते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें।

प्राइवेसी के लिए पर्दों की लेयरिंग करें

अगर आप चाहते हैं कि कमरे में नेचुरल लाइट बनी रहे और प्राइवेसी भी मेंटेन रहे, तो शीयर कर्टेन के साथ सेम स्टैंड में कॉटन या लिनेन के पर्दे लगा सकते हैं। इस तरह की लेयरिंग से रोशनी और प्राइवेसी को कंट्रोल करना काफी आसान हो जाएगा। दिन के समय आप सिर्फ शीयर पर्दे लगा सकते हैं, वहीं शाम के बाद मोटे पर्दे लगाए जा सकते हैं।

तेज धूप से बचने के लिए चुनें ब्लैकआउट कर्टेन

घर की जिन खिड़कियों से बहुत तेज धूप अंदर आती है, वहाँ के लिए आप ब्लैकआउट कर्टेन चुन सकते हैं। इनसे धूप पूरी तरह ब्लॉक हो जाती है, साथ ही प्राइवेसी भी पूरी तरह मेंटेन रहती है। खासकर अगर आपके घर के साउथ या वेस्ट डायरेक्शन में बड़ी खिड़कियां हैं, तो ब्लैकआउट पर्दे अच्छा विकल्प रहेंगें। ये कमरे को ज्यादा गर्म होने से भी बचाते हैं।

बेडरूम की प्राइवेसी के लिए बेस्ट हैं ब्लैकआउट कर्टेन

अगर आपका मेन कंसर्न प्राइवेसी है तो ब्लैकआउट कर्टेन सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। खासकर बेडरूम जैसे हिस्से के लिए आपको इन्हें ही चुनना चाहिए। मोटे फैब्रिक से बने ये पर्दे बाहर से आने वाली रोशनी को रोकते हैं और रूम को प्राइवेट रखने में मदद करते हैं।

लग्जरी लुक के लिए चुनें वेलवेट के पर्दे

अगर आपके घर में फॉर्मल ड्राइंग रूम या लग्जरी होम थिएटर है, तो रॉयल लुक देने के लिए वेलवेट के पर्दे चुन सकते हैं। इनका मोटा और सॉफ्ट फैब्रिक रूम को क्लासी टच देता है। अगर आप अपने होम डेकोर को थोड़ा रॉयल और लग्जरी टच देना चाहते हैं तो वेलेवेट के पर्दे चुन सकते हैं। ये प्राइवेसी मेंटेन करने में भी मदद करते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़घर में कैसे पर्दे लगाएं? सिर्फ रंग-डिजाइन नहीं, दिशा और रूम देखकर करें शॉपिंग