पंखे पर जमी धूल को हटाने के लिए क्रिएटर ने आजमाया ये तरीका, मिनटों में हो गया साफ

Feb 21, 2026 03:28 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Easy hack to clean ceiling fan: पंखे को साफ करने के लिए सबसे आसान तरीका खोज रहे क्योंकि सफाई करना मुश्किल होता है तो इस कंटेंट क्रिएटर का हैक ट्राई करें। जिसने बताया किस तरह से सीलिंग फैन साफ किया जाएगा तो सारी गंदगी साफ होगी और पंखा चमक जाएगा।

पंखे पर जमी धूल को हटाने के लिए क्रिएटर ने आजमाया ये तरीका, मिनटों में हो गया साफ

सर्दियां खत्म होने को हैं और आप कमरों में लगे पंखों की ओर देखते हैं। तो क्या पाते हैं उन पर धूल की परत बैठी है। कई पंखे तो बिल्कुल चिपचिपी सी काली धूल की परत से भरे हैं। जिन्हें साफ करना मुश्किल है क्योंकि पंखे से निकली गंदगी पूरे कमरे में फैल जाती है और फिर फैली धूल को भी साफ करना पड़ जाता है। लेकिन अब इस आसान सी ट्रिक से पंखे के ऊपर जमी धूल-मिट्टी और चिपचिपी गंदगी साफ हो जाएगी।

पंखा साफ करने की रियल ट्रिक

आलसीहैक नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पंखा साफ करने की रियलिस्टिक हैक को शेयर किया है। जिसमे पिलो कवर से लेकर स्ट्रांग सॉल्यूशन से चमकाने का तरीका बताया है।

पिलोकवर दूर करेगा समस्या

सीलिंग फैन को साफ करने पर ज्यादातर गंदगी जमीन पर गिर जाती है। जिससे कमरे का फ्लोर गंदा हो जाता है। कमरे में फैली गंदगी साफ करने में भी एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन इस ट्रिक से आपको केवल पंखे साफ करने की जरूरत होगी कमरे में ज्यादा गंदगी भी नहीं फैलेगी। पंखे को साफ करने के लिए पिलो कवर का इस्तेमाल करें। पिलो कवर के अंदर पंखे की पत्तियों को डालें और रगड़कर किनारों पर और बीच में जमी धूल-मिट्टी को निकालें। ऐसा करने से सारी धूल पिलो कवर में इकट्ठा हो जाती है। और जमीन पर बहुत ही कम गंदगी गिरती है।

पंखे की गंदगी साफ करने के लिए बनाया ये सॉल्यूशन

पंखे की धूल साफ करने के बाद चिपकी हुई और पुरानी धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए इस पेज पर खास तरह के सॉल्यूशन को बनाया गया है। जो आसानी से चिपकी हुई धूल को साफ करने में मदद करेगा। इसे बनाने के लिए पानी और विनेगर की बराबर मात्रा ली गई है। और साथ में दो से तीन बूंद डिशवॉश लिक्विड की डाली गई। अब इस सॉल्यूशन का स्प्रे कर कपड़े से पोछा गया। जिससे पूरा पंखा एक बार में ही चमक गया।

माइक्रोफाइबर टॉवल यूज करें

जब आप धूल को सॉल्यूशन स्प्रे करके साफ करें। सारी चिपकी हुई गंदगी रगड़ने के साथ आसानी से निकल जाए। इसके लिए माइक्रोफाइबर टॉवल का यूज करें। ये आसानी से सारा का सारा एक बार में ही निकल जाएगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।