एक चम्मच कॉफी और मच्छरों से राहत? जानें इस वायरल हैक के बारे में
अगर शाम होते ही घर में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है, तो रसोई में रखी कॉफी एक आसान घरेलू उपाय के रूप में ट्राई की जा सकती है। हालांकि, इसे इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी सावधानियां भी रखनी चाहिए। जानें सबकुछ -

बरसात का मौसम आते ही मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। शाम होते ही घरों में लोग मच्छरों से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करना शुरू कर देते हैं। कोई दवा जलाता है, तो कोई अलग-अलग मशीनों का इस्तेमाल करता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो पहले घरेलू नुस्खे ट्राई करते हैं।
इन्हीं में से एक उपाय कॉफी से जुड़ा है। तवे पर थोड़ा-सा कॉफी पाउडर गर्म करने या हल्का जलाने पर निकलने वाली गंध और धुआं कुछ समय के लिए मच्छरों और मक्खियों को दूर रखने में मदद कर सकता है।
कैसे करें कॉफी वाला घरेलू उपाय?
- सबसे पहले एक पुराना तवा लें। उस पर एक से दो छोटे चम्मच कॉफी पाउडर डालें। अब धीमी आंच पर इसे हल्का गर्म करें या इतना गर्म करें कि इससे हल्का धुआं निकलने लगे।
- इस दौरान कमरे के दरवाजे और खिड़कियां कुछ देर के लिए खुली रखें। इससे मच्छर और मक्खियां थोड़ी देर के लिए दूर हो सकते हैं।
यह तरीका कैसे काम करता है?
ऐसा माना जाता है कि कॉफी गर्म होने पर निकलने वाली तेज गंध और धुआं कुछ कीड़ों को पसंद नहीं आता। इसी वजह से वे उस जगह से कुछ समय के लिए दूर चले जाते हैं। हालांकि, यह कोई स्थायी उपाय नहीं है और इसके बारे में वैज्ञानिक प्रमाण भी सीमित हैं।
क्या यह हमेशा असरदार होता है?
नहीं। यह तरीका हर घर और हर परिस्थिति में समान रूप से काम करे, ऐसा जरूरी नहीं है। इसे सिर्फ एक घरेलू उपाय के रूप में ही देखा जाना चाहिए। अगर घर में बहुत ज्यादा मच्छर हैं, तो केवल इस उपाय पर निर्भर रहना सही नहीं होगा।
इसे इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां
- ज्यादा धुआं ना करें: घर के अंदर बहुत ज्यादा धुआं भरने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
- बच्चों और बुजुर्गों का रखें ध्यान: अगर घर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग या सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोग हैं, तो यह तरीका सावधानी से अपनाएं।
- दम की बीमारी वाले लोग बचें: दम या सांस की बीमारी से परेशान लोगों के सामने धुआं करना ठीक नहीं माना जाता।
- आग का पूरा ध्यान रखें: कॉफी गर्म करते समय गैस को बिना निगरानी के ना छोड़ें।
मच्छरों से बचने के दूसरे आसान तरीके
- घर के आसपास पानी जमा ना होने दें।
- शाम के समय खिड़कियों पर जाली लगाएं।
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- कमरे की नियमित सफाई करें।
- पानी की टंकियों और गमलों को समय-समय पर साफ करें।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ें

