शीशे-फ्रिज से लेकर टेबल के कांच की सफाई के लिए बनाएं ये क्लीनर, हर रोज चमकेगा घर
घर की सफाई करनी है वो भी कम समय में तो ऐसे सॉल्यूशन स्प्रे रखें जो मिनटों में सफाई के काम को पूरा कर दें। खिड़की, टेबल के शीशे हो या फिर फ्रिज इसकी चमक बनी रहे और साफ भी दिखे ये दोनों काम आसान होगा अगर ये क्लीनर बनाकर घर में रख लेंगी। जाने कैसे बनाएं…

घर की साफ-सफाई के लिए काफी मेहनत और समय देना पड़ता है। फिर भी हर दिन क्लीनिंग करना मुश्किल लगता है। खिड़की के शीशे, फ्रिज, गैस टॉप, टेबल के शीशे जैसी चमकने वाली चीजें अक्सर समझ नहीं आता किन किससे साफ करें। क्योंकि केवल कपड़ा मारने पर इन पर धूल रह जाती है और अगर किसी हार्ड सॉल्यूशन से साफ किया तो इन पर स्क्रैच पड़ जाता है या फिर इनकी चमक चली जाती है। ऐसे में ये क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाकर रख लें। जो ना केवल इन सारे सामान को हमेशा चमकाएगा बल्कि आपकी सफाई के काम को भी आसान कर देगा। क्योंकि इस सॉल्यूशन से चिकनाई हटाना भी बहुत आसान होगा और साथ ही घर भी भीनी सी सुगंध से भर जाएगा, तो आपको एक काम से दो फायदे मिलेंगे। जानें कैसे बनाएं शीशे, फ्रिज की सफाई के लिए क्लीनर।
मिरर, फ्रिज जैसी चीजों की सफाई के लिए बनाएं क्लीनर
फ्रिज की अंदरूनी सफाई तो हो जाती है लेकिन बाहरी तरफ सफाई के वक्त ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि केवल पानी से पोंछने पर फ्रिज का पेंट उखड़ सकता है और उसकी शाइन भी चली जाती है। वहीं हाल शीशे का भी होता है। ऐसे में ये इंस्टेंट सॉल्यूशन स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। इससे ना केवल घर की चीजों को साफ करना आसान होगा बल्कि पूरा घर भी प्यारी, भीनी सी महक से भर जाएगा। जानें कैसे बनाएं क्लीनर सॉल्यूशन।
इसे बनाने के लिए मात्र 3 चीजों की जरूरत होगी-
दो पाउच शैंपू
थोड़ा सा विनेगर
खाने वाला सोडा
- किसी स्प्रे बोतल में एक कटोरी विनेगर डालें। फिर उसमे दो पाउच शैंपू डालें। साथ ही एक कटोरी पानी डाल दें। साथ ही एक चम्मच खाने वाला सोडा यानि बेकिंग सोडा डालें।
- बेकिंग सोडा के डालते ही रिएक्शन होगा और ये बबल बनाने लगेगा। तो बस इस सॉल्यूशन को स्प्रे बोतल में भर लें।
- ये क्लीनर चिकनाई मिटाने के साथ ही सामान को चमकाएगा और घर को भीनी सी सुगंध भी देगा।
- बस फ्रिज के बाहरी हिस्से को, खिड़की-रोशनदान के शीशे, गैस टॉप पर लगी शीशे की कोटिंग को साफ करना हो तो बस स्प्रे करें और गीले कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ दें। ऐसा करने से आपकी सफाई मिनटों में पूरी होगी और घर के सामान पर स्क्रैच भी नहीं पड़ेगा। शीशे वाली टेबल, डाइनिंग टेबल साफ करने के लिए भी ये स्प्रे सॉल्यूशन बड़े काम का है। तो अपने घर में भी इसे बनाकर रखें और छोटे-मोटे चमकने वाली चीजों को इसी से मिनटों में चमकाएं।


