पोछे के पानी में मिला दें ये 3 चीज, 7 दिनों तक साफ-सुथरा रहेगा फर्श, कीड़े भी नहीं आएंगे!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cleaning Tips: बार-बार पोछा लगाने से तंग आ गए हैं, तो ये वाली ट्रिक आजमाकर देखें। बस आपको पानी में 3 चीजें मिलानी है, फर्श हफ्तेभर साफ-सुथरा रहेगा और कीड़े मकौड़ों की समस्या भी नहीं होगी।

पोछे के पानी में मिला दें ये 3 चीज, 7 दिनों तक साफ-सुथरा रहेगा फर्श, कीड़े भी नहीं आएंगे!

पोछा लगाना घर की डेली साफ-सफाई का जरूरी हिस्सा है। लेकिन इसमें टाइम और मेहनत दोनों ही काफी लगते हैं और सच कहें तो शायद ही कोई हो, जिसे इसमें मजा आता हो। खैर, गर्मियों में तो बिना पोछे के काम ही नहीं चलता। चींटियां, छोटे कीड़े-मकोड़े और फर्श की अजीब सी बदबू भी लोगों को परेशान करने लगती है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक कमाल की ट्रिक ले कर आए हैं। इस ट्रिक को जानने के बाद आपको डेली-डेली पोछा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और घर भी एकदम साफ-सुथरा और खुशबूदार बना रहेगा। फर्श पर किसी भी तरह के कीड़े-मकोड़े या मक्खियां नहीं दिखेंगी और साथ ही फर्श के बैक्टीरिया भी रिमूव हो जाएंगे। इसके लिए बस आपको पोछे के पानी में कुछ चीजें एड करनी हैं और आराम से हफ्तेभर आपका घर बिल्कुल साफ रहेगा। आइए जानते हैं कैसे।

पोछे के पानी में मिलाएं ये 3 चीजें

रोज-रोज पोछा लगाने के झंझट से बचना है, तो एक बार इस ट्रिक से पोछा लगाएं। इसके लिए आपको पोछे के पानी में बस 3 चीजें एड करनी है। एक बाल्टी में पानी ले रही हैं तो उसमें 1 चम्मच सादा नमक, आधा चम्मच नीम का तेल और 1 ढक्कन डिटॉल डालकर मिक्स करें। अब इस पानी से पूरे घर में पोछा लगाएं जैसे नॉर्मली लगाती हैं।

क्यों फायदेमंद है ये तरीका

इस पानी से पोछा लगाने के कई फायदे हैं। इसमें नीम है जो एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, वहीं डिटॉल भी बैक्टीरिया रिमूव करने के साथ साथ बदबू कम करने में मदद करता है। नमक मिलाने से फर्श की गंदगी साफ होने में मदद मिलती है और घर में पॉजिटिविटी भी बनी रहती है। कुल मिलाकर कहें तो अगर आप इन्हें पानी में मिलाकर पोछा लगाती हैं, तो फर्श साफ और खुशबूदार बना रहता है। साथ ही मक्खियां, कॉकरोच, छिपकली और छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़े भी फर्श पर नहीं आते।

कितने दिनों तक रहेगी साफ-सफाई

इस पानी से आप हफ्ते में 1-2 बार पोछा लगा सकते हैं। इसके बाद आपको डेली पोछा लगाने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि इस तरह से फर्श एकदम कीटाणु रहित हो जाता और डीप क्लीनिंग की वजह से किसी तरह की बदबू भी नहीं आती। ये तरीका उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जिनके पास ज्यादा टाइम नहीं होता। वो छुट्टी वाले दिन इस तरह से पोछा लगा सकते हैं, पूरे हफ्ते सफाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन जगहों पर जरूर लगाएं ये पोछा

अगर घर में किचन, बालकनी, वॉशरूम के बाहर या मेन गेट के पास ज्यादा कीड़े-मकोड़े आते हैं, तो वहां ये पोछा जरूर लगाएं। दरअसल ये वो जगहें होती हैं जहां सबसे ज्यादा गंदगी और नमी होती है। खासकर गर्मियों में फर्श पर चिपचिपापन और बदबू भी जल्दी आने लगती है, जिसे कम करने में ये ट्रिक असरदार मानी जाती है।

Credit- @Pal Pal real vlog (You Tube), Pinterest

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।