सफेद कपड़े पर दूसरे कपड़े का रंग चढ़ गया तो इस आसान सी ट्रिक से निकालें
Safed kapdon se rang kaise chhudaye: सफेद कपड़े पर अगर रंगीन कपड़े का रंग चढ़ गया है या सफेद कपड़ा पसीने की वजह से पीला हो गया है। इस आसान सी ट्रिक से उसे वापस सफेद बनाया जा सकता है।

सफेद कपड़ों को धोने में जरा सी लापरवाही की नही कि ये रंगीन हो जाता है। कई बार ऐसा होता है कि रंगीन कपड़ों के साथ सफेद कपड़े को धोया जाए तो रंग लग ही जाता है। इस रंग को निकालना अगर मुश्किल लगता है और बार-बार धोकर थक चुके हैं। तो बस इस आसान सी ट्रिक से कुछ ही देर में सफेद कपड़े पर लगा सारा रंग उतर जाएगा और आपका व्हाइट कपड़ा पहले से भी ज्यादा चमक उठेगा।
सफेद कपड़े पर चढ़ा रंग ऐसे उतारें
कई तरह के कपड़ों का रंग तेजी से निकलता है। जरा सा गीले होते ही वो रंग छोड़ने लगते हैं। जिसकी वजह से कपड़ों को अगर साथ में फैला भी दिया जाए तो हल्का सा छूते ही सफेद कपड़े पर रंग लग जाता है और सफेद कपड़े पर लगा हल्का सा भी धब्बा काफी बुरा दिखता है। ऐसे में इसे फौरन छुड़ाना ही सही है। जैसे ही रंग लगा दिखे, उसे फौरन इस घोल में डुबोकर छोड़ दें। रंग जाते देर नहीं लगेगा।
सबसे पहले किसी बर्तन में गर्म पानी रख लें।
अब इसमे चार पाउच ईनो या फ्रूट सॉल्ट की डाल दें।
साथ में आधा नींबू का रस भी मिला दें। अब डिटर्जेंट पाउडर डालकर मिलाएं और इस मिक्सचर में रंग लगे कपड़े को डुबोकर रख दें। चार घंटे तक भीगा रहने दें।
फिर हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धोकर फैला दें। आप देखेंके कपड़े पर लगा सारा रंग छूट चुका होगा।
सबसे खास बात कि इस तरीके को कलरफुल कपड़ों पर भी आजमा के देखा जा सकता है।
पीले हो चुके सफेद कपड़ों को भी चमकाएगा
इस ट्रिक को आप पीले हो चुके सफेद कपड़ों पर भी आजमा सकती हैं। पसीने की वजह से कपड़े कई बार पीले दिखने लगते हैं। ऐसे में ये ट्रिक कपड़े को वापस से चमकदार सफेद बनाने में मदद करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।