दादी का सीक्रेट: जली हुई प्रेस को 1 मिनट में साफ करना सीख लें, बच जाएंगे हजारों रूपए!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Cleaning Hacks: कई बार प्रेस की प्लेट जल जाती है। इसे न सिर्फ प्रेस जल्दी खराब होने का डर रहता है, बल्कि ये दूसरे कपड़ों को भी खराब कर देती है। ऐसे में आप ये 3 सिंपल ट्रिक आपके हजारों रूपए बचा सकती हैं।

दादी का सीक्रेट: जली हुई प्रेस को 1 मिनट में साफ करना सीख लें, बच जाएंगे हजारों रूपए!

घर पर ही कपड़ों को प्रेस करना काफी पैसे बचा देता है। खैर, अगर आप भी लंबे समय से घर पर ही कपड़े इस्त्री कर रहे हैं, तो एक प्रॉब्लम आपने जरूर फेस की होगी। वो है इसकी सोल प्लेट यानी सतह का काला पड़ जाना। ऐसा कपड़े जलने की वजह से हो जाता है, जिसके काले दाग प्रेस पर लगे रह जाते हैं। ये हटते नहीं और बाकी दूसरे कपड़ों को भी खराब कर देते हैं। कुल मिलाकर कहें तो जली हुई प्रेस इस्तेमाल करने से दूसरे कपड़ों को भी नुकसान होता है और महंगी प्रेस भी जल्दी खराब हो जाती है। इसलिए अगर आपकी प्रेस पर भी काला दाग लग गया है, तो इसे साफ करने का तरीका आपको जरूर जान लेना चाहिए। बहुत छोटे-छोटे से नुस्खे हैं, जो आपकी प्रेस को दोबारा बिल्कुल नया जैसा कर देंगे। आइए जानते हैं।

नमक से साफ हो जाएंगे प्रेस के जले हुए दाग

ये नमक वाला नुस्खा सबसे सिंपल और इफेक्टिव है। इसके लिए आपको बस सबसे पहले किसी भी लकड़ी के बर्तन या सतह पर ढेर सारा नमक छिड़क देना है। आप चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब प्रेस को थोड़ा सा गर्म होने दें, फिर बंद कर दें। इसी गर्म प्रेस को आपको नमक के ऊपर चलाना है, दो से तीन मिनट अच्छी तरह से हल्का जोर लगाकर चलाएं। अब किसी साफ कपड़े की मदद से प्रेस की सतह को क्लीन कर लें। आप देखेंगे कि ये बिल्कुल नए जैसी चमक उठी है।

टूथपेस्ट से साफ करें जिद्दी काले निशान

प्रेस बहुत ज्यादा जल गई है तो ये टूथपेस्ट वाला नुस्खा भी आप ट्राई कर सकते हैं। कितने भी जिद्दी निशान हों, इससे साफ हो जाते हैं। इसके लिए कोई भी टूथपेस्ट लें और उसे प्रेस के जाली हुई साथ पर अच्छे से अप्लाई कर दें। अब आपको प्रेस को ऑन कर लेना है और थोड़ी देर गर्म होने देना है। गर्म होते ही टूथपेस्ट पिघलने लगेगा तभी आपको प्रेस बंद कर देनी है। अब कोई भी बेकार कपड़ा लें और रगड़ रगड़कर प्रेस को क्लीन कर लें, ये बिल्कुल चमक उठेगी।

टिप: कई बार प्रेस ज्यादा जल जाती है। ऐसे में एक बार साफ करने के बाद भी कुछ निशान रह जाते हैं। आपको सेम तरीके से प्रेस को दोबारा साफ कर लेना है, दो बार में ये पूरी तरह क्लीन हो जाती है।

बेकिंग सोडा से क्लीन करें प्रेस

आपको रसोई में रखा बेकिंग सोडा भी आपकी जाली हुई काली प्रेस को बिल्कुल नए जैसा बना सकता है। इसके लिए प्रेस को सबसे पहले गर्म कर लें। अब एक कटोरी में बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी डालकर एक घोल बना लें। इस पेस्ट को प्रेस की प्लेट पर अप्लाई करें, जहां जहां जले हुए दाग हैं। अब एक हल्के गीले कपड़े से रगड़ते हुए प्रेस को साफ कर लें, सारे दाग हट जाएंगे।

(Image Credit- @Gaurika Kitchen_ You Tube)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।