
आलू उबालने से कुकर हो गया काला तो 1 ट्रिक से झटपट होगा साफ
Cleaning Hacks: आलू उबालने की वजह से कुकर अक्सर काला पड़ जाता है। उसमे काले-भूरे धब्बे लग जाते हैं जो केवल साबुन से रगड़ने से साफ नहीं हो रहा। तो कुकर साफ करने के लिए ये 2 क्लीनिंग हैक्स अपनाएं जा सकते हैं।
Cleaning Hacks: बर्तन की सफाई करना बड़ा मुश्किल काम लगता है। खासतौर पर कुकर, कढ़ाई को साफ करना। बर्तन में लगे मसाले, हल्दी और तेल के दाग साफ नहीं होते और बर्तन गंदे, पीले ही दिखते हैं। तेल मसाले ही नहीं जब भी कुकर में आलू को उबाला जाता है तो कुकर में काले-भूरे रंग का धब्बा छोड़ जाता है। जो साबुन लगाकर धोने के बाद भी ठीक से नहीं छूटता। ऐसे में ये क्लीनिंग हैक्स आपके काम आएगा। जिसकी मदद से कुकर आसानी से साफ हो जाएगा और उस पर लगे सारे काले धब्बे साफ हो जाएंगे।
कुकर में लगे काले-भूरे धब्बे साफ करने का हैक
आलू को कम समय में उबालने के लिए कुकर का इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से कुकर में काले-भूरे धब्बे बन जाते हैं। इन धब्बों को साफ करने के लिए साबुन पर्याप्त नही होता तो बस टूथपेस्ट की मदद लें।
इस एक ट्रिक से नये जैसा चमकेगा कुकर
व्हाइट वाले टूथपेस्ट जैसे कोलगेट को बर्तन धोने वाले लोहे के स्क्रब पैड में लगा लें। फिर इसे लेकर कुकर पर अच्छी तरह से लगा दें। फिर हलका सा पानी लगाकर अच्छी तरह से लोहे के स्क्रब पैड से ही रगड़ें। धीरे-धीरे कुकर में लगा आलू की मिट्टी का सारा दाग आसानी से चला जाता है।
साबुन और नमक से करें क्लीन
आलू उबालने से कुकर काला पड़ गया है तो कुकर में पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं। उसमे एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर और एक चम्मच नमक डाल दें। साथ ही कुकर अगर ज्यादा गंदा हो गया है तो आधा नींबू का रस भी डाल दें। फिर इस पानी को दो से तीन बार उबाल दें। फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जैसे ही पानी इतना ठंडा हो जाए कि छूने से हाथ ना जले। तो बर्तन धोने वाला स्क्रब से रगड़ दें। कुकर में लगे काले धब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




