टॉयलेट के दाग-बदबू नहीं जाते? ये 2 चीजें डालकर छोड़ दें, ब्रश रगड़े बिना ही चमक उठेगा!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

टॉयलेट सीट के जिद्दी दाग हटाने की बात करें, तो महंगे टॉयलेट क्लीनर भी कई बार इफेक्टिव तरीके से वर्क नहीं कर पाते। अगर ये काम आप फ्री में कर पाएं और वो भी बिना रगड़े, बिना किसी मेहनत के फिर? आपकी रसोई में ही रखा बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट आपकी इसमें बड़ी मदद कर सकते हैं।

टॉयलेट के दाग-बदबू नहीं जाते? ये 2 चीजें डालकर छोड़ दें, ब्रश रगड़े बिना ही चमक उठेगा!

कहते हैं किसी के घर में साफ-सफाई का जायजा लेना हो तो उनकी टॉयलेट सीट को देखकर काफी अंदाजा लगाया जा सकता है। बेशक आपका घर कितना भी साफ-सुथरा हो, अगर टॉयलेट साफ नहीं है तो मेहमानों पर इंप्रेशन फीका ही पड़ेगा। खैर, टॉयलेट सीट के जिद्दी दाग हटाने की बात करें, तो महंगे टॉयलेट क्लीनर भी कई बार इफेक्टिव तरीके से वर्क नहीं कर पाते। ब्रश से घंटों रगड़ो तब कहीं जा कर टॉयलेट साफ होता है। लेकिन अगर ये काम आप फ्री में कर पाएं और वो भी बिना रगड़े, बिना किसी मेहनत के फिर? जी हां, ऐसा बिल्कुल पॉसिबल है। आपकी रसोई में ही रखा बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट आपकी इसमें बड़ी मदद कर सकते हैं। ये स्मार्ट सॉल्यूशन आपके टॉयलेट क्लीनिंग के काम को काफी आसान बना देगा, तो चलिए जानते हैं।

बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट से साफ करें टॉयलेट, ब्रश की जरूरत नहीं

स्टेप 1: बेकिंग सोडा छिड़कें

सबसे पहले अपनी टॉयलेट सीट पर अच्छी मात्रा में बेकिंग सोडा छिड़कें। बेकिंग सोडा बदबू सोखने और गंदगी रिमूव करने में मदद करता है। ये सीट पर अच्छी तरह चिपक जाए, इसके लिए हल्के गीले स्पंज से मिस्ट करें। इसे कुछ देर रखना होता है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप अपने रोजमर्रा के रूटीन से पहले या काम पर जाने से पहले छिड़क कर छोड़ दें।

स्टेप 2: टूथपेस्ट से हटाएं जिद्दी पीले दाग

टॉयलेट सीट पर हार्ड वाटर या पीले रंग के जिद्दी दाग लगे हुए हैं, तो टूथपेस्ट की मदद ले सकती हैं। इसे सीधा दागों पर लगाकर छोड़ दें। इसमें मौजूद हाइड्रेटेड सिलिका छोटे-छोटे पॉलिशिंग पार्टिकल की तरह काम करती है। यह धीरे-धीरे दाग और जमी हुई गंदगी को हटाता है, बिना ज्यादा रगड़े।

मिक्सचर को कितनी देर लगाकर छोड़ना है?

बिना ब्रश से रगड़े टॉयलेट सीट क्लीन करनी है तो थोड़ा सा सब्र करना ही पड़ेगा। ज्यादा नहीं, बस आपको आधा या एक घंटा बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट को लगाकर छोड़ देना है। इनमें मौजूद इंग्रीडिएंट धीरे-धीरे गंदगी को ब्रेकडाउन करते हैं, जिससे दाग और बदबू दोनों दूर होते हैं।

सीट को साफ कैसे करना है?

बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट को टॉयलेट सीट से साफ करने के लिए गीले कपड़े से साफ करें। ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं है, बस हल्के हाथों से काम हो जाएगा। बाउल में जमा गंदगी के लिए बस टॉयलेट में फ्लश कर दें।

कौन सा टूथपेस्ट यूज करना है?

टॉयलेट क्लीन करने के लिए ज्यादातर टूथपेस्ट इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि सफेद टूथपेस्ट ज्यादा बेहतर तरीके से वर्क करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सफेद टूथपेस्ट में ज्यादा सिलिका और कैल्शियम कार्बोनेट मौजूद होता है, जो टॉयलेट सीट पर माइल्ड पॉलिश की तरह काम करता है। हालांकि कभी भी चारकोल वाले टूथपेस्ट इस्तेमाल ना करें, इससे सीट पर डार्क निशान रह सकते हैं।

क्यों बेहतर है ये तरीका?

बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट वाला ये हैक इसलिए वायरल हो रहा है, क्योंकि ये आपके पैसे, मेहनत और टाइम तीनों सेव करता है। महंगे टॉयलेट क्लीनर खरीदने का आपका खर्च बचता है, वहीं पर्यावरण के लिए भी ये सेफ है। ब्रश से मिनटों तक रगड़ने का भी कोई झंझट नहीं, बस बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट लगाया और भूल गए। टॉयलेट अपने आप क्लीन हो जाएगा।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।