Optical Illusion: घर बैठे चेक करें आंखों की रोशनी, 3 की भीड़ में छिपे 5 को 5 सेकंड में खोजकर दिखाइए

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

Optical Illusion: सोशल मीडिया के जमाने में अब नया गेम आ चुका है, जिसका नाम है ऑप्टिकल इल्यूजन। इस गेम में आपकी आंखों और दिमाग की जांच हो जाती है। यहां दी गई फोटो में 3 नजर आ रहा है और उस भीड़ में आपको 5 खोजना है। तो चलिए 5 सेकेंड के अंदर ढूढ़ कर दिखाइये।

Optical Illusion: घर बैठे चेक करें आंखों की रोशनी, 3 की भीड़ में छिपे 5 को 5 सेकंड में खोजकर दिखाइए

पहले अखबारों में आखिरी के कुछ पन्नों पर कॉलम वाले गेम हुआ करते थे, जिसमें लेटर होते थे और उनसे शब्द बनाने पड़ते थे। उन गेम में काफी दिमाग लगाना पड़ता था और पापा लोग अक्सर यही खेला करते थे। अब सोशल मीडिया का जमाना है तो पहेलियां भी बदल चुकी हैं। अब ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) जैसे कई गेम्स इंटरनेट पर मौजूद है, जिसमें न सिर्फ आपकी आंखों की रोशनी की जांच हो सकती है बल्कि आप चीजों पर कितना फोकस करते हैं, ये भी जान सकते हैं। अगर आप अपनी आंखों की जांच घर बैठे करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि आपका दिमाग कितना फोकस रहता हैं, तो ये गेम बिना चीटिंग किए खेलकर देखें। आज हम आपके लिए एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लेकर आए हैं, जिसमें आपको 3 की भीड़ में छिपे हुए 5 को ढूंढना है। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं, तो 5 सेकंड के अंदर इस चैलेंज को पूरा करके दिखाइए।

क्या है इस Optical Illusion में खास?

तस्वीर में हर तरफ सिर्फ 3 ही 3 नजर आ रहा होगा। पहली नजर में आपको लगेगा कि सभी नंबर एक जैसे हैं, लेकिन ध्यान से देखने पर कहीं एक 5 भी छिपा हुआ हो सकता है। यही चीज इस पहेली को दिलचस्प बनाती है। ऐसी तस्वीरें हमारे दिमाग को गुमराह करने के लिए बनाई जाती हैं। इंसानी दिमाग अक्सर एक जैसे पैटर्न को जल्दी पहचान लेता है, इसलिए अलग नंबर को पकड़ना थोड़ा मुश्किल टास्क लगता है।

Optical Illusion खेलने के फायदे

ऑप्टिकल इल्यूजन गेम सिर्फ टाइमपास नहीं हैं। इन्हें हल करने से कई फायदे भी मिलते हैं, जैसे-

- दिमाग की फोकस करने की क्षमता बढ़ती है

- आंखों की ऑब्जर्वेशन स्किल तेज होती है

- सोचने और समझने की स्पीड बेहतर होती है

- स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है

क्या आपने ढूंढ लिया 5?

अगर आपने 5 सेकंड के अंदर 3 के बीच छिपे हुए 5 को खोज लिया है, तो वाकई आपकी नजर काफी तेज है। वहीं अगर अभी तक नहीं मिला, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक बार तस्वीर को ध्यान से ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं देखकर कोशिश करें। ज्यादातर लोग जल्दबाजी में सही जवाब मिस कर देते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज आजकल इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। आप इन्हें दोस्तों के साथ शेयर कर चैलेंज की तरह मजेदार गेम बनाकर खेल सकते हैं। इसमें आप मजा भी कर सकते हैं और अपना आई-ब्रेन टेस्ट भी।

ऑप्टिकल इल्यूजन
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।