Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़buy 9 things before diwali for maa lakshmi puja suggest jai madaan to bring good health wealth prosperity
दिवाली से पहले खरीद लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी की पूजा में जरूर करें शामिल

दिवाली से पहले खरीद लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी की पूजा में जरूर करें शामिल

संक्षेप: Diwali 2025: दिवाली से पहले धनतेरस पर शुभ चीजों की खरीददारी की जाती है। जिन्हें दिवाली की पूजा में शामिल किया जाता है। घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य के साथ अच्छी हेल्थ बनी रहे। इसलिए इन 9 चीजों को दिवाली की पूजा के लिए पहले ही खरीदकर रख लें।

Sat, 18 Oct 2025 09:33 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिवाली का त्योहार बेहद खास होता है। खुशियां, पटाखे, मिठाई और दीयों के साथ इस दिन पूजा का भी खास महत्व होता है। सालभर घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसलिए पूजा के पहले धनतेरस के दिन शुभ चीजें खरीदने का नियम है। आजकल सोशल मीडिया पर काफी सारे एस्ट्रोलॉजी के जानकार पूजा को खास बनाने के नियम बताते हैं। स्प्रिचुअलिटी से जुड़ी जानकारी देने वाली जय मदान ने दिवाली की पूजा के लिए ऐसी ही 9 चीजों को शामिल करने की सलाह दी है। जिसे आपको दिवाली से पहले घर में जरूर ले आनी चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुड़

स्प्रिचुअल एक्सपर्ट जय मदान ने बताया है कि लक्ष्मी पूजा के लिए गुड़ का इस्तेमाल जरूर करें। ये लाइफ में मिठास लाने के साथ ही सन का साइन माना जाता है। तो धनतेरस पर इस साल गुड़ जरूर खरीदें।

चांदी का सिक्का

धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का खरीदने की प्रथा काफी पुरानी है। हर साल की तरह इस बार भी चांदी का सिक्का जरूर खरीदें। ये प्लैनेट चंद्रमा का साइन होता है।

कमल गट्टे के बीज

लाइफ में वेल्थ बढ़ाने के साथ ही सुख-शांति बनी रहे इसलिए कमल गट्टे के बीजों को जरूर धनतेरस पर खरीदें। मां लक्ष्मी को ये प्रिय होते हैं।

कौड़ियां

दिवाली की पूजा में कौड़ियों को भी खास जगह होती है। आजतक आपने कौड़ी को लटकन की तरह इस्तेमाल किया होगा। लेकिन ये कौड़ियां मां लक्ष्मी की पूजा के जरूरी मानी जाती हैं। जो घर में वेल्थ बढ़ाने में मदद करती हैं।

धनिया के बीज

धनतेरस पर धनिया के बीज खरीदने की मान्यता है। माना जाता है कि जिस तरह धनिया के बीज जिस तरह अंकुरित होकर पौधे बन जाते हैं। उसी तरह से घर में धन की भी बढ़त हो। इसलिए धनिया के बीजों को दिवाली पूजा में जरूर शामिल करें।

रोली

पूजा में लाल रंग की रोली का इस्तेमाल होता है। दिवाली की पूजा के लिए नई रोली का पैकेट लेकर आए हैं और पूजा में इस्तेमाल करें। इससे आपका पैसा सही जगह पर खर्च होगा।

देसी घी

पूजा के दीयों को जलाने के लिए देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है। ये दीया अच्छी सेहत का भी साइन होता है। इसलिए दिवाली पूजा में घी जरूर इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें:दिवाली में घर के मेन डोर की डेकोरेशन में इन चीजों का इस्तेमाल जरूर करें

हल्दी की गांठ

मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा भी दिवाली पर की जाती है। इसलिए सही बुद्धि और मेंटल पीस के लिए पूजा में हल्दी की गांठ जरूर घर लाएं।

लौंग

पान के पत्तों में लौंग को लगाकर पूजा में रखें। ये डिसिप्लिन मेंटेन करने और काम में हो रही देरी को कम करने में मदद करता है। इन 9 चीजों को दिवाली की पूजा से पहले ही खरीदकर रख लें। जिससे घर में सुख-समृद्धि के साथ ही हेल्थ भी बनी रहे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।