Jokes Of the Day: 'कहते हैं मोहब्बत बहुत बुरी चीज...' नॉनसेंस जोक्स पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jokes Of the Day: जोक्स सुनना और सुनाना पसंद है। दोस्तों को नॉनसेंस बातें सेंड करने की आदत है तो इन सुपरफनी जोक्स को जरूर सेव कर लें। जिसे पढ़कर ना आपकी ना दोस्त की हंसी रुकेगी।

Hindi jokes 2026

दोस्तों के साथ गपशप करने की आदत है और फोन पर भी नॉनसेंस से जोक्स एक दूसरे को सेंड करते रहते हैं। तो इन मजेदार से फनी जोक्स को जरूर सेव कर लें। बिना लॉजिक की बातें और पति-पत्नी के बीच की नोकझोंक, प्यार और तकरार वाले जोक्स आपकी हंसी रुकने नहीं देंगे। यहां पढ़ें सुपर फनी जोक्स का कलेक्शन।

हिंदी फनी जोक्स

1- पति-वो हथौड़ा रखा था मिल नहीं रहा।

पत्नी- इस वक्त तुम्हेम हथौड़े की क्या जरूरत है

पति- वो जो तुम्हारे मायके से तिल के लड्डू आए थे वो फोड़कर खाने हैं।

2- पति- सुनो जी, अगर मैं गायब हो जाऊं तो क्या करोगे।

पति- अखबार में इश्तिहार दूंगा

पत्नी- क्या लिखवाओगे

पति- जिसे भी मिले कृपया वापस ना करें।

3- कहते हैं मोहब्बत बहुत बुरी चीज है, जिंदगी बर्बाद कर देती है।

तो नफरत कौन सा बैंक मैनेजर बना देता है।

4- अर्ज किया है जरा गौर की जिएगा

मीठा आम कभी कच्चा नहीं होता

मीठा आम कभी कच्चा नहीं होता

मेले बाबू ने खाना खाया वाला

प्यार कभी सच्चा नहीं होता।

5- पत्नी-मेरी कौन सी आदत तुम्हें सबसे अच्छी लगती है

पति- गुस्सा करना

पत्नी- वो क्यों

पति- उसके बाद जो 2-3 घंटे शांति मिलती है, वो बहुत सुकून देती है।

6- आज मैंने सूर्य देव से पूछा वर्षा आती है तो आप क्यों छुप जाते हैं?

उन्होंने कहा लेडीज के साथ कौन माथापच्ची करे।

7- कल रात मेरा दोस्त गाना गा रहा था,

जरा तस्वीर से तो निकल के सामने आ, मेरी महबूबा

फिर क्या...

मैंने पीछे से घुंघरू बजा दिए

बेचारे को कल से बुखार हो रहा।

8- सिर्फ शादी ही वो जख्म है,

जिसमे चोट से पहले हल्दी लगाई जाती है।

9- टीचर-बताओ कि अकबर का जन्म कहां हुआ था

पप्पू- सर मैं यहां पढ़ने आता हूं, डिलीवरियां करवाने के लिए नहीं।

टीचर बेहोश हैं।

10- हाथ उसी का पकड़ो को कभी ना छोड़े

उदाहरण-बिजली का तार

11- टीचर: कल मैं सूरज पर लैक्चर देने जा रही हूं, तुम लोग क्लास मिस मत करना।

पप्पू-मैम लेकिन मैं नहीं आ पाऊंगा मैडम..

टीचर: क्यूं

पप्पू: वो क्या है कि मेरी मम्मी मुझे इतनी दूर नहीं जाने देंगी।

12- टीचर- तुमने कभी कोई अच्छा, नेक काम किया है?

छात्र- हां सर कल ही तो...

एक बुजुर्ग धीरे-धीरे अपने घर जा रहे थे

मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया

वो बहुत जल्दी घर पहुंच गए।

13- छात्र पेपर दे रहा था, पेपर में पूछा गया कि —

अनुवाद करें अंग्रेजी में –“संतोष आम खाता है !”

छात्र: एक छात्र ने अनुवाद किया ,

जिसे पढ़कर आपकी ही नहीं

अंग्रेजी की भी आत्मा काँप गई

satisfaction is a general account

14- टीचर: बताओ तुम्हार होमवर्क कहां है…

पप्पू: मैडम फेसबुक पर चेक करिए,

मैंने स्क्रीनशॉट अपलोड कर दिए हैं और आपको टैग भी कर दिया है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।