1 मसाला और दूर हो जाएंगे मच्छर, हर दिन शुरू कर दें जलाना, मिनटों में होगा सफाया

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

How to use cinnamon to repel Mosquitoes: घर में मच्छरों की तादाद से परेशान हैं तो बस दालचीनी का एक टुकड़ा आपकी मदद करेगा। इस तरह से दालचीनी को जलाने से घर के मच्छरों और साथ ही कीड़े-मकोड़ों को भगाना आसान हो जाएगा।

1 मसाला और दूर हो जाएंगे मच्छर, हर दिन शुरू कर दें जलाना, मिनटों में होगा सफाया

गर्मियों की दस्तक के साथ ही मच्छरों की तादाद बढ़ जाती है। रात क्या दिन में भी घरों के अंदर मच्छर रहते हैं और काटते हैं। जिन घरों में बच्चे हैं उनके लिए सबसे ज्यादा समस्या रहती है क्योंकि बच्चों को दिनभर मच्छरदानी में रखा नहीं जा सकता और मॉस्किटो रेप्लेंट या मॉस्किटो दूर रखने वाली क्रीम बच्चों के लिए हार्मफुल होती है। तेज केमिकल की महक बच्चों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है और साथ ही स्किन पर लगाने वाली क्रीम से एलर्जी का डर रहता है। ऐसे में ये घरेलू नुस्खा आपके काम आ सकता है। घर से मच्छरों को घरेलू नुस्खे से भगाना है तो दालचीनी का हैक आपके काम आ सकता है।

दालचीनी जलाने से दूर भागेंगे मच्छर

इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर ने मच्छर भगाने का कारगर तरीका शेयर किया है। जिसके लिए आपको घर में रखी बस इन दो से तीन चीजों की जरूरत होगी। जो मच्छरों को भगाएगी और बच्चों को हार्म भी नहीं करेगी। बस दालचीनी की छाल पर लगाएं ये चीज।

दालचीनी पर करें विक्स की कोटिंग और दूर भागेंगे मच्छर

एक दालचीनी का बड़ा और लंबा टुकड़ा लें। इस पर विक्स या घर में रखा झंडु बाम हो तो उसे इसकी छाल पर लगाकर कोटिंग कर दें। फिर आलू को काटकर आधा कर लें और उस कटे आलू में दालचीनी को गाड़कर खड़ा कर दें। बस स्टिक को जला कर बुझा दें। जिससे स्टिक से धुआं निकले। ये धुआं मच्छरों को भगाने का ये बहुत ही असरदार तरीका है और आप कुछ ही घंटों में देखेंगे कि घर में जो ढेर सारे मच्छर भिनभिना रहे हैं थे वो कम हो गए। बच्चों के लिए ये धुआं मॉस्किटो रेपेलेंट जितना हार्मफुल नहीं है और घर के मच्छरों को बगैर हेल्थ को नुकसान पहुंचाएं भगाना आसान हो जाएगा।

दालचीनी जलाने से कैसे दूर भागते हैं मच्छर

सिनेमन स्टिक यानी दालचीनी को जलाकर इसे अरोमा थेरेपी में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मीठी सी महक माइंड को शांत करने के लिए यूज होती है। वहीं इस दालचीनी स्टिक पर जब विक्स को लगाकर जलाया जाता है तो इसमे मौजूद यूजेनॉल विक्स के साथ मिलकर खास तरह की महक बनाता है। जो मच्छरों को दूर भगाने में मदद करती है। यहीं नहीं ये दालचीनी की छाल या स्टिक जलाने से घर में और भी कीड़े-मकोड़े दूर भागते हैं। घर में अगर कॉकरोच और छोटे कीड़े घूमते हैं तो इसे किचन में जलाकर उस कोने में रख दें जहां पर सबसे ज्यादा कीड़े होते हैं। दालचीनी की स्मेल से कॉकरोच और कीड़े भागना शुरू कर देंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।