टंकी का पानी रहेगा साफ-सुथरा ना जमेगी काई, बस डाल दें जामुन की लकड़ी; फायदे सुन रह जाएंगे हैरान

Nov 05, 2024 03:52 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

  • जामुन की लकड़ी के ढेर सारे औषधीय गुण है। इसे टंकी के पानी में मिलाने से ढेरों फायदे होते हैं जो आपको हैरानी में डाल सकते हैं। चलिए आज इन्हीं के बारे में जानते हैं।

टंकी का पानी रहेगा साफ-सुथरा ना जमेगी काई, बस डाल दें जामुन की लकड़ी; फायदे सुन रह जाएंगे हैरान

'जल ही जीवन है', ये कहावत इतनी सच है कि आप अपने डेली रुटीन में ही इसका असर देख सकते हैं। प्यास बुझानी हो, खाना बनाना हो, नहाना हो, कपड़े धोना हो या फिर घर की साफ-सफाई; पानी का इस्तेमाल हर जगह ही होता है। इसलिए घर में पानी की स्टोरेज के लिए इस्तेमाल होता है वॉटर टैंक यानी पानी की टंकी का। इस पानी की टंकी की साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि अगर इसकी नियमित सफाई ना की जाए तो इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। लेकिन इसकी सफाई करना बड़ा झंझट भरा काम होता है और सफाई के बाद भी कई बार टंकी में गंदगी जमने लगती है जिससे पानी गंदा हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक बड़ी ही आसान सी और कमाल की ट्रिक बताने वाले हैं तो आपकी इस प्रॉब्लम को आधा कर देगी।

टंकी में डालें ये औषधीय लकड़ी

टंकी के पानी को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए आप इसमें जामुन की लकड़ी का टुकड़ा डाल सकती हैं। टंकी के पानी को क्लीन रखने की ये ट्रिक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हुई थी। दरअसल जामुन की लकड़ी बहुत मजबूत होती है और कभी सड़ती भी नहीं है। अगर आप इसका एक टुकड़ा पानी की टंकी में डाल देते हैं तो इसके ढेरों फायदे होते हैं। तो चलिए एक नजर इसके फायदों पर डाल ली जाए।

पानी से हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं खत्म

जामुन की लकड़ी एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती है। पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी डालने से पानी के सभी हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट होने लगते हैं। पानी में पनपने वाले कवक भी नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा जामुन की लकड़ी में पाया जाने वाले फ़ाइटोकेमिकल्स भी पानी के अंदर के बैक्टीरिया और कवक को नष्ट करने का काम करते हैं।

नहीं जमती काई

पानी की टंकी की जब ज्यादा दिनों तक सफाई नहीं होती है, तो पानी जमा रहने की वजह से इसमें काई और शैवाल जमने लगते हैं, जिससे पानी की क्वालिटी खराब होने लगती है। इसके लिए अगर पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी डाल दी जाए, तो हरी काई या शैवाल से छुटकारा मिल जाता है और अधिक दिनों तक साफ ना करने पर भी, टंकी का पानी साफ बना रहता है।

पानी लंबे समय तक बना रहता है तरोताजा

पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी रखने का एक फायदा यह भी है कि इससे टंकी का पानी काफी दिनों तक खराब नहीं होता है और तरोताजा बना रहता है। नॉर्मली जब टंकी में पानी को काफी दिनों तक स्टोर करके रखा जाता है, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने की वजह से पानी की क्वालिटी खराब हो जाती है और अजीब सी स्मेल भी आने लगती है। हालांकि अगर टंकी में जामुन की लकड़ी डाल दिया जाए तो लंबे समय तक पानी ज्यों का त्यों बना रहता है।

पानी का टीडीएस रहता है बैलेंस

जामुन की लकड़ी में कई तरह के मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे पानी की टंकी में रखने से पानी को एक्स्ट्रा मिनरल्स मिलते हैं, जिससे पानी का टीडीएस बैलेंस रहता है। पहले के जमाने में जब RO आदि की सुविधा उपलब्ध नहीं थी तब लोग पानी के मटके, कुएं आदि में जामुन की लकड़ी डाल देते थे। जिससे पीने के लिए शुद्ध पानी मिलता था।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।