घर में पालतू जानवर रखना क्यों है अच्छा आइडिया? जानिए 6 बड़े फायदे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

घर में पालतू जानवर होना सिर्फ अकेलापन दूर करने या घर में रौनक बढ़ाने तक सीमित नहीं है। कुत्ता, बिल्ली या कोई दूसरा पालतू जानवर हमारी रोज की आदतों, मूड और सेहत पर भी असर डाल सकता है।

Benefits of Owning a Pet
घर में पालतू जानवर रखना सिर्फ शौक नहीं, बल्कि डेली रूटीन का खूबसूरत हिस्सा बन सकता है। जानिए 6 बड़े फायदे

घर में कोई पालतू जानवर हो तो घर का माहौल ही थोड़ा अलग हो जाता है। उसकी आवाज, छोटी-छोटी शरारतें और आपके आसपास घूमते रहना रोज की जिंदगी में एक अलग तरह की खुशी जोड़ देते हैं। यही वजह है कि कई लोग इन्हें सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा मानते हैं। आज जब ज्यादातर लोग काम, पढ़ाई और दूसरी जिम्मेदारियों में बिजी रहते हैं, ऐसे में अपने पालतू जानवर के साथ बिताया गया समय आपको रोज की भागदौड़ से थोड़ा दूर ले जा सकता है।

लेकिन क्या पालतू जानवर रखने का असर सिर्फ घर के माहौल तक ही रहता है? अगर आप भी घर में कुत्ता, बिल्ली या कोई दूसरा जानवर रखने का सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि उसके साथ आपकी जिंदगी में कौन-कौन से पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं।

1. अकेलापन

अगर आप घर में अकेले रहते हैं, तो पालतू जानवर आपका अच्छा साथी बन सकता है। उसके साथ बात करना, खेलना या बस उसके पास बैठ जाना भी आपको अच्छा फील करा सकता है।

2. तनाव

दिनभर काम और दूसरी परेशानियों के बाद अपने पालतू जानवर के साथ कुछ समय बिताना मन को शांत कर सकता है। उसे प्यार करना, उसके साथ खेलना या उसकी मजेदार हरकतें देखना आपको कुछ देर के लिए स्ट्रेस से दूर कर सकता है।

3. वॉकिंग की आदत

डॉग रखने वालों को उसे घुमाने के लिए रोज बाहर जाना पड़ता है। इससे आपकी रोज की वॉक भी हो जाएगी। अगर आप पूरे दिन बैठे रहते हैं, तो वो आपको थोड़ा ज्यादा एक्टिव रहने का कारण दे सकता है।

4. बेहतर मूड

आपके पालतू जानवर की छोटी-छोटी शरारतें चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं। उनके साथ खेलने या समय बिताने से दिन में कुछ अच्छे पल जुड़ जाते हैं। खासकर खराब मूड में उनका साथ आपको थोड़ा बेहतर महसूस करा सकता है।

5. जिम्मेदारी का एहसास

घर में जानवर रखने के साथ उसकी रोज की जरूरतों का ध्यान रखना पड़ता है। समय पर खाना देना, पानी रखना और उसकी सफाई करना जरूरी है। इससे बच्चों और बड़ों दोनों में जिम्मेदारी की आदत विकसित होती है।

6. फैमिली मेंबर

पालतू जानवर धीरे-धीरे परिवार का हिस्सा बन जाता है। वह आपके साथ रोज समय बिताता है और आपके आने-जाने की आदतों को भी पहचानने लगता है। यही छोटी-छोटी बातें दोनों के बीच एक खास रिश्ता बना देती हैं।

घर पर जानवर लाने से पहले ये जरूर सोचें!

कुत्ता, बिल्ली या कोई भी जानवर रखना सुनने में जितना आसान लगता है, असल में उतनी ही जिम्मेदारी भी होती है। उसे खाना, साफ-सफाी, टीके, इलाज और रोज थोड़ा समय देना पड़ता है। इसलिए सिर्फ इसलिए जानवर को घर ना लाएं कि वह प्यारा लग रहा है। पहले सोचें कि क्या आप उसकी लंबे समय तक देखभाल कर पाएंगे। अगर आप उसकी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं, तो वो आपकी जिंदगी में एक प्यारा साथी बन सकता है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़घर में पालतू जानवर रखना क्यों है अच्छा आइडिया? जानिए 6 बड़े फायदे