
Year Ender 2025 : साल 2025 में रहा इन 5 फेमस ब्यूटी ट्रेंड्स का बोलबाला, लुक बदलने के लिए आप भी करें ट्राई
Viral Beauty Trends Of 2025 : अब महिलाएं अपनी खूबसूरती को इन्हेंस करने के लिए अलग-अलग चीजें ट्राई कर रही हैं। आइए एक नजर डालते हैं साल 2025 के कुछ ऐसे वायरल ब्यूटी ट्रेंड्स पर, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।
खूबसूरत त्वचा के प्रति महिलाओं की दीवानगी किसी से छिपी हुई नहीं है। महिलाएं पार्टी या फंक्शन में जाने से पहले लेटेस्ट ब्यूटी और फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करना पसंद करती हैं। इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन, ट्रेंडी आउटफिट्स, और सही मेकअप व एक्सेसरीज ना सिर्फ महिलाओं को आत्मविश्वास देते हैं बल्कि उन्हें सामाजिक रूप से जुड़ा हुआ भी महसूस करवाते हैं। अब महिलाएं अपनी खूबसूरती को इन्हेंस करने के लिए अलग-अलग चीजें ट्राई कर रही हैं। साल 2025 में स्किनिमलिज्म, सैटिन फिनिश, रेट्रो मेकअप, बोल्ड कलरफुल आईशैडो, और कोलेजन पैच जैसे ट्रेंड्स काफी वायरल रहे, जिनमें प्राकृतिक चमक, विंटेज लुक और रंगीन पलकें सबसे ज्यादा पसंद की गईं। आइए अब जब साल 2025 का आखिरी महीना शुरू हो चुका है। एक नजर डालते हैं साल 2025 के वायरल ब्यूटी ट्रेंड्स पर, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।
साल 2025 के वायरल ब्यूटी ट्रेंड्स
कोरियन ग्लोइंग स्किन
साल 2025 में लोगों ने कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए घर बैठे कई घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया है। जिसका मकसद त्वचा को भीतर से हाइड्रेटेड, क्लीन और ग्लास जैसी चमक देना है। वो भी चेहरे पर बिना किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज किए। साल 2025 में कई इन्फ्लुएंसर और महिलाएं अपने इंस्टाग्राम पर कोरियन ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू नुस्खे शेयर करती नजर आईं। आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करके ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
मैचा स्किनकेयर (Matcha Skincare)
ग्रीन टी के पाउडर से बने मास्क और सीरम जैसे प्रोडक्ट्स एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो स्किन को ब्राइट और इन्फ्लेमेशन-फ्री रखते हैं। मैचा स्किनकेयर में मैचा ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट गुणों का उपयोग किया जाता है, जो त्वचा को प्रदूषण, सूजन और समय से पहले बूढ़ा होने से बचाते हैं। यह क्लींजर, सीरम, मास्क और मॉइस्चराइजर जैसे कई उत्पादों में पाया जाता है और प्राकृतिक रूप से त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।
रेट्रो मेकअप लुक
साल 2025 की शुरुआत रेट्रो मेकअप लुक के क्रेज के साथ हुई। लोगों के चैट जीपीटी व जेमिनी से अपने रेट्रो मेकअप लुक को रिक्रिएट करने की कोशिश की। यह लुक देखने में सिंपल और आकर्षक लगता है।
बोल्ड मेकअप लुक
2025 में बोल्ड क्रिएटिव मेकअप लुक भी महिलाओं ने खूब पसंद किए। इस साल ब्लू आईशैडो, रेनबो मस्कारा और विंग्ड आईलाइनर जैसे मेकअप ट्रेंड्स काफी वायरल हुए।
मस्कारा-फ्री मेकअप
मस्कारा-फ्री मेकअप भी साल 2025 के ब्यूटी ट्रेंड में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। मस्कारा-फ्री मेकअप का मतलब है पलकों पर मस्कारा लगाए बिना ही आंखों को डिफाइन करना, जिसके लिए आप लैश कर्लर, पेट्रोलियम जेली (वेसलिन) या लैश सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक पुराने मस्कारा ब्रश पर थोड़ी पेट्रोलियम जेली लेकर पलकों पर लगाएं, यह उन्हें शाइनी और थोड़ा लंबा दिखाता है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




