
यामी गौतम की ग्लो करती स्किन देख हो जाते हैं फैन, तो जान लें सीक्रेट
Yami Gautam Glowing Skin Secret: एक्ट्रेस यामी गौतम की ग्लोइंग और चमकदार स्किन देखकर दीवाने हो जाते हैं। तो जान लें कि वो अपनी सेंसेटिव स्किन पर किचन में रखा ये मसाला लगाती हैं। जो उन्हें चेहरे पर जबरदस्त ग्लो देने में मदद करता है
यामी गौतम जब भी कैमरे के सामने होती है तो उनका चमचमाता फेस हर किसी का ध्यान खींच लेता है। फैंस अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर वो कैसे स्किन का ख्याल रखती हैं जिससे उनकी फेस पर क्लियर, काम और नेचुरल ग्लो नजर आता है। दरअसल, यामी अपनी स्किन की देखभाल के लिए किसी हैवी मल्टी स्टेप स्किन केयर रूटीन को फॉलो नहीं करती। बल्कि उनकी इस चमचमाती त्वचा का राज रसोई का बिल्कुल कॉमन मसाला है। जिसे हर लड़की यूज कर सकती है। मिर्ची पंजाब के साथ चैट में यामी ने ये राज खोला कि वो किस रेमेडी पर भरोसा करती हैं। यामी हंसते हुए बताती हैं कि उन्हें हल्दी पर भरोसा है। और, एक्सप्लेन करते हुए बताती हैं कि हल्दी इंडियन होम में खास जगह रखती है। जिस चीज को हम भगवान को ऑफर करते हैं वो सबसे ज्यादा प्योर होती है और हल्दी उन्हीं में से एक है। हल्दी शुभ होती है, हल्दी एंटीसेप्टिक होती है।
सेसेंटिव स्किन पर भी वर्क करती है हल्दी
यामी गौतम ने चैट में एक्सेप्ट किया कि उनकी स्किन काफी सेंसेटिव है। जिसकी वजह से वो किसी भी तरह के एक्सपेरिमेंट को स्किन पर नहीं कर सकतीं। लेकिन हल्दी ने उनकी स्किन पर काम किया। नेचुरल एंटीसेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज वाली हल्दी स्किन की रेडनेस को कम करती है और साथ ही बैक्टीरिया से फाइट करती है और स्किन से उन्हें बाहर करने में मदद करती है। हल्दी की इन्हीं खूबियों की वजह से दादी-नानी के समय से हल्दी को खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता आ रहा।
यामी ने किया हल्दी सेरेमनी में स्किन केयर एक्सपेरिमेंट
यामी गौतम ने शेयर किया कि फिल्म 'हक' की शूटिंग के दौरान हल्दी सेरेमनी शूट हो रही थी। मैंने इसे चैलेंज की तरह लिया और हल्दी को स्किन पर लगाने का फैसला किया। इसलिए हल्दी को मुल्तानी मिट्टी में मिक्स कर पैक बनाया और चेहरे पर लगाया। और, इस पैक ने किसी मैजिक की तरह काम किया। प्लेन हल्दी को स्किन पर लगाने की बजाय मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगाने पर ये वर्क करती है।
सदियों से काम कर रहा ये फार्मूला
हल्दी और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक कई सालों से वर्क कर रहा है। ये स्किन के एक्सेस ऑयल को अब्जॉर्ब करने के साथ पोर्स को क्लींज करने का काम करती है। वहीं हल्दी स्किन में इंफ्लेमेशन, बैक्टीरिया को निकालकर डलनेस और माइनर ब्रेकआउट्स को खत्म करती है। जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो दिखता है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




