आम से दिखने वाली इस नेल पॉलिश की कीमत है करोड़ों में, इतने रुपये में खरीद सकते हैं 3 गाड़ियां, जानें खासियत

Feb 18, 2026 07:07 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

नेल पॉलिश सभी को लगाना पसंद होता है और इससे हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। ज्यादातर लोगों ने 100-200 या फिर 500 रुपये तक की नेल पॉलिश लगाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी करोड़ों की कीमत वाली नेल पॉलिश के बारे में सुना है। चलिए हम इस नेल पॉलिश की खासियत बताते हैं।

आम से दिखने वाली इस नेल पॉलिश की कीमत है करोड़ों में, इतने रुपये में खरीद सकते हैं 3 गाड़ियां, जानें खासियत

नेल पॉलिश लगाना ज्यादातर हर लड़की को पसंद होता है। नेल पॉलिश लगाने से हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं और नाखून भी सुंदर लगते हैं। अक्सर लोग 20-30 रुपये वाली नेल पॉलिश खरीद लेते हैं, अगर किसी अच्छे ब्रांड की नेल पॉलिश होती है, तो 100 या 200 रुपये की होती है। इससे ज्यादा महंगी नेल पॉलिश शायद ही आमतौर पर किसी ने खरीदी होगी। अगर हम आपको बताए कि एक नेल पॉलिश की कीमत में आप 3 गाड़ियां खरीद सकती हैं, तो क्या आपको अजीब लगेगा। लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। एक नेल पॉलिश ऐसी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है और उसकी कीमत में आप शायद गाड़ी और बंगला खरीद सकते हैं। चलिए बताते हैं आखिर इस नेल पॉलिश की क्या खासियत है?

कौन सी है नेल पॉलिश?

हम जिस नेल पॉलिश की बात कर रहे हैं, उसका नाम Azature Black Diamond Nail Polish है। अब आप इस नेल पॉलिश के नाम में डायमंड पढ़कर सोच रहे होंगे कि हीरे वाली नेल पॉलिश हो सकती है। जी हां, आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं और इस नेल पॉलिश की खासियत ये है कि इसमें छोटे-छोटे हीरे मौजूद हैं और ये नेल पॉलिश काले रंग की है।

खासियत और कीमत

इस नेल पॉलिश की खासियत ये है कि इसमें 267 कैरेट के दुर्लभ ब्लैक डायमंड मौजूद हैं। ये हीरे बेहद लग्जरी और यूनिक है, जो आसानी से नहीं मिलते हैं। कीमत की बात करें तो एक शीशी नेल पॉलिश लगभग 2,50,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1.9 करोड़ रुपये की मिलेगी। जानकारी के अनुसार, नेल पॉलिश ही नहीं बल्कि इसकी शीशी भी कीमती है। नेल पॉलिश के साथ इसके हैंडमेड प्लैटिनम स्टर्लिंग कैप वाली बोतल पर भी 60 हैंडसेट काले हीरों को इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया पर जब से इस नेल पॉलिश की कीमत का पता चला है, तब से लोगों का कहना है कि इतने रुपये में घर-गाड़ी खरीदी जा सकती है।

व्हाइट नेल पॉलिश

मार्केट में ब्लैक डायमंड नेल पॉलिश को टक्कर देने के लिए अजैचर कंपनी ने व्हाइट डायमंड नेल पॉलिश भी लॉन्च कर दी है। उसकी कीमत 1,000,000 डॉलर यानी कि 8,40,64,766 रुपये है। इसमें 98 कैरेट के अजैचर वाइट डायमंड का इस्तेमाल किया गया है। विदेश की कई एक्ट्रेसेस इन नेल पॉलिश का मैनिक्योर करवा चुकी हैं और रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। इस नेल पॉलिश को खरीदना और लगाना सिर्फ ब्यूटी ही नहीं बल्कि स्टेटस का सिंबल भी बन चुका है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।