विंटर ब्यूटी टिप्स: 10 नेचुरल तरीके जिनसे स्किन पूरे सीजन रहेगी सॉफ्ट और शाइनी!

विंटर ब्यूटी टिप्स: 10 नेचुरल तरीके जिनसे स्किन पूरे सीजन रहेगी सॉफ्ट और शाइनी!

संक्षेप:

सर्दियों में त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखना मुश्किल नहीं है, बस सही देखभाल की जरूरत होती है। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की बजाय नेचुरल रेमेडीज अपना सकते हैं जिनसे त्वचा मुलायम, हेल्दी और ग्लोइंग रहती है।

Oct 17, 2025 01:15 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

सर्दियों का मौसम जहां आरामदायक होता है, वहीं यह त्वचा के लिए कई समस्याएं भी लेकर आता है। ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण त्वचा रूखी, बेजान और फटी हुई महसूस होती है। मॉइश्चराइज़र लगाने के बावजूद अगर आपकी त्वचा में नमी नहीं टिकती तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies) अपना सकते हैं। ये ना सिर्फ नेचुरल हैं बल्कि किसी भी स्किन टाइप पर आसानी से काम करते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन को मुलायम, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाए रखने के 10 असरदार घरेलू नुस्खे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
  1. मॉइश्चर के लिए नारियल तेल: नहाने के बाद त्वचा पर हल्का-सा नारियल तेल लगाएं। यह नेचुरल मॉइश्चराइज़र की तरह काम करता है और स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है।
  2. शहद और नींबू फेस पैक: एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह स्किन को सॉफ्ट बनाता है और नेचुरल ग्लो देता है।
  3. एलोवेरा जेल का उपयोग: एलोवेरा त्वचा में नमी बनाए रखता है और ड्राईनेस को दूर करता है। इसे रोज रात को लगाना फायदेमंद होता है।

read moreये भी पढ़ें:
स्किन ड्राईनेस से छुटकारा पाने के सबसे कारगर नुस्खे

4. मलाई और बेसन का पैक: एक चम्मच मलाई में थोड़ा बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह स्किन को गहराई से पोषण देता है और नेचुरल ब्राइटनेस लाता है।

5. दूध और गुलाबजल टोनर: कॉटन में दूध और गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह स्किन को क्लीन, फ्रेश और हाइड्रेटेड रखता है।

6. ओट्स और शहद स्क्रब: ओट्स में शहद मिलाकर स्क्रब बनाएं। यह डेड स्किन हटाकर स्किन को स्मूद बनाता है।

7. घी से करें मसाज: सोने से पहले होंठों और हाथ-पैरों पर थोड़ा घी लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। यह फटी त्वचा को जल्दी हील करता है।

8. केले का फेस पैक: पके केले को मसलकर लगाएं। यह ड्राई स्किन को मॉइश्चर देता है और नेचुरल शाइन बढ़ाता है।

9. भरपूर पानी पिएं: ठंड में पानी कम पीने से स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है। दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं और पानी की कमी पूरा करने वाले फल-सब्जियां भी खाएं।

10. संतरे के छिलके का पाउडर: इसमें विटामिन C होता है जो स्किन को ब्राइट और टाइट बनाता है। इसे दही के साथ मिलाकर पैक बनाएं और लगा लें। सप्ताह में एक बार ऐसा जरूर कर सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।