शेविंग, वैक्सिंग या कुछ और..अंडरआर्म्स के बाल हटाने का कौन सा तरीका है बेस्ट? जानें

लाइव हिन्दुस्तान
share

अंडरआर्म्स के बाल हटाने का कौन सा तरीका सबसे सेफ और बेस्ट है, ये अक्सर कन्फ्यूज करता है। दरअसल अंडरआर्म्स की स्किन काफी सेंसेटिव होती है इसलिए खुजली, जलन, पिगमेंटेशन और रेडनेस की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं सही तरीका कौन सा है।

Best Hair Removal Method for Underarms
अंडरआर्म्स के बाल हटाने का बेस्ट तरीका कौन सा है

अंडरआर्म्स के बाल रिमूव करना पर्सनल ग्रूमिंग का हिस्सा है। यहां पसीना भी काफी ज्यादा आता है, जिस वजह से बदबू की समस्या हो सकती है। खासकर गर्मियों में अंडरआर्म्स के बाल काफी अनकंफर्टेबल महसूस करा सकते हैं। इन्हें रिमूव करने के कई तरीके हैं, जैसे शेविंग, वैक्सिंग, हेयर रिमूवल क्रीम और लेजर। लेकिन इनमें से बेस्ट तरीका कौन सा है, ये कई लोगों को कन्फ्यूज करता है। दरअसल अंडरआर्म्स की त्वचा काफी सेंसेटिव होती है, इसलिए हेयर रिमूवल का गलत तरीका रेडनेस, खुजली, बर्न और कालेपन की समस्या का कारण बन सकता है। अगर आप भी कन्फ्यूज रहते हैं कि अपने अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए कौन सा तरीका बेस्ट है तो आइए एक्सपर्ट्स की राय जानते हैं।

अंडरआर्म्स के बाल हटाने का बेस्ट तरीका कौन सा है

हेयर रिमूवल क्रीम इस्तेमाल करें या नहीं?

हेयर रिमूवल क्रीम बालों को बिना दर्द के हटाने का एक अच्छा और किफायती ऑप्शन नजर आता है। लेकिन ये सेंसेटिव स्किन के लिए बिल्कुल सही नहीं है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ये अंडरआर्म्स की संवेदनशील त्वचा को इरीटेट कर सकते हैं, साथ ही हाइपर पिगमेंटेशन (कालेपन) के चांस भी काफी बढ़ जाते हैं। इन्हें कभी कभार पैच टेस्ट के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन लंबे समय तक इन्हें यूज करने से बचना चाहिए।

वैक्सिंग कराना कितना ठीक है?

अगर आप बार-बार हेयर रिमूवल के झंझट से बचना चाहते हैं, तो वैक्सिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें बाल जड़ से निकलते हैं, इसलिए लंबे समय तक शेविंग की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि अंडरआर्म्स की स्किन काफी सेंसेटिव होती है, इसलिए वैक्सिंग अच्छी जगह से ही कराएं। ध्यान रखें कि वैक्स का टेंपरेचर ठीक हो, ताकि स्किन बर्न ना हो।

अंडरआर्म्स के लिए शेविंग कैसा रहेगा?

हेयर रिमूवल के लिए शेविंग सबसे आसान तरीकों में से एक है। इसमें टाइम भी काफी कम लगता है और आसानी से घर पर किया जा सकता है। लेकिन गलत तरीके से सेविंग करने पर कट्स, रेजर बर्न और इनग्रोन हेयर की समस्या हो सकती है। इसलिए क्लीन और शार्प रेजर का इस्तेमाल करें और धीरे-धीरे बालों की दिशा में शेव करें। बहुत ज्यादा प्रेशर डालने से बचें।

एपिलेटर इस्तेमाल करना हो सकता है पेनफुल

अंडरआर्म्स के बाल रिमूव करने के लिए एपिलेटर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। हालांकि ये जड़ से एक-एक बाल को रिमूव करता है, इसलिए बहुत ज्यादा पेनफुल तरीका हो सकता है। अंडरआर्म्स की स्किन वैसे भी काफी सेंसेटिव होती है इसलिए दर्द, रेडनेस और छोटे-छोटे बंप्स हो सकते हैं। वैसे इस तरीके का एक फायदा ये है कि इससे बाल काफी लेट आते हैं।

लेजर कराना सही रहेगा या नहीं?

लेजर हेयर रिडक्शन बालों की ग्रोथ को कम करने का पर्मानेंट और सबसे सेफ तरीका है। अगर आप बार-बार अंडरआर्म्स के बालों को रिमूव करने के झंझट से बचना चाहते हैं तो ये तरीका बेस्ट है। हालांकि ध्यान रहे लेजर हमेशा एक अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से ही कराना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक कई सेशंस के बाद आपको बालों की ग्रोथ में काफी कमी नजर आ सकती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीशेविंग, वैक्सिंग या कुछ और..अंडरआर्म्स के बाल हटाने का कौन सा तरीका है बेस्ट?