फेस पर लगाने के लिए कौन सा तेल है बेस्ट? न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने दी रेटिंग
ये कन्फ्यूजन अक्सर बनी रहती है कि फेस पर लगाने के लिए कौन सा ऑयल बेस्ट है। सिलेब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कुछ फेशियल ऑयल को रेट किया है। आइए जानते हैं आपके लिए क्या बेस्ट रहेगा।

सदियों से स्किन को मॉइश्चराइज रखने के लिए ऑयल यानी तेल का इस्तेमाल किया जाता रहा है। बादाम का तेल, नारियल का तेल, अरंडी का तेल, ऐसे और भी कई नेचुरल ऑयल हैं जो स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और नर्म-मुलायम बनाए रखते हैं। ऑयल सिर्फ ड्राई स्किन के लिए ही नहीं होते, बल्कि कुछ ऑयल पिगमेंटेशन, एजिंग और एक्ने में भी मदद करते हैं। हालांकि ये कन्फ्यूजन अक्सर बनी रहती है कि फेस पर लगाने के लिए कौन सा ऑयल बेस्ट है। सिलेब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कुछ फेशियल ऑयल को रेट किया है। आइए जानते हैं आपके लिए क्या बेस्ट रहेगा।
बादाम का तेल
बादाम के तेल को फेस मॉइश्चराइजर की तरह यूज किया जाता है। ये काफी लाइट होता है और स्किन में अच्छे से एब्जॉर्ब हो जाता है। न्यूट्रीशनिस्ट इसे 10 में से 9 रेट करती हैं। वो कहती हैं कि ये ड्राई स्किन वालों के लिए बेस्ट है। खासतौर से अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं, तो ग्लो के लिए आलमंड ऑयल की मसाज कर सकते हैं।
नारियल का तेल
न्यूट्रीशनिस्ट नारियल के तेल को 10 में से 4 रेटिंग देती हैं। उनके मुताबिक ये हर किसी के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आपकी स्किन काफी ड्राई है, तो आप हल्का सा कोकोनट ऑयल मॉइश्चराइजर के तौर पर अप्लाई कर सकते हैं। वरना ये आपके पोर्स को क्लॉग भी कर सकता है।
कुमकुमादी ऑयल
कुमकुमादी ऑयल एक आयुर्वेदिक तेल है, जो स्पेशली फेस के लिए बनाया जाता है। न्यूट्रीशनिस्ट इसे 10 में से 10 रेटिंग देती हैं। उनके मुताबिक ये ग्लोइंग स्किन में मदद करता है, पिगमेंटेशन रिमूव करता है, एक्ने को इंप्रूव करता है और स्किन की इलास्टिसिटी को इंप्रूव करता है।
कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल)
कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल को न्यूट्रीशनिस्ट 10 में से 4 रेटिंग देती हैं। उनके मुताबिक ये पूरे फेस के लिए अच्छा नहीं होता है। लेकिन इसे आप अपनी आईब्रो और आई लैशेज पर अप्लाई कर सकते हैं। ओवरनाइट रखने से इनकी ग्रोथ काफी अच्छी होती है।
केसर का तेल
केसर का तेल फेस के लिए बहुत अच्छा होता है। श्वेता इसे 10 में से 9 रेटिंग देती हैं। अगर आपकी स्किन का ग्लो गायब हो गया है, तो केसर ऑयल की दो बूंदे मॉइश्चराइजर में मिलाकर अप्लाई कर सकते हैं। ये पिगमेंटेशन रिमूव करने में भी मदद करता है और स्किन को इवेन टोन बनाता है।
रोजहिप ऑयल
रोजहिप ऑयल को न्यूट्रीशनिस्ट 10 में से 9 रेटिंग देती हैं। उनके मुताबिक इस ऑयल में एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं, जिससे स्किन पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और रिंकल की समस्या कम होती है। ये कॉलेजन को बूस्ट करता है और स्किन को फर्म बनाए रखने में मदद करता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


