
सर्दियों में त्वचा की नमी रहेगी बरकरार, जानें कौन सा फेशियल रहेगा परफेक्ट
सर्दियों के मौसम में त्वचा ड्राई और काली दिखने लगती है, ऐसे में लोग कई तरह के लोशन-क्रीम लगाते हैं। लेकिन आप कुछ फेशियल की मदद भी ले सकती हैं। फेशियल से चेहरे की चमक लौट आती है और स्किन सॉफ्ट होती है।
सर्दियों के मौसम में त्वचा काली पड़ जाती है और रूखापन भी आ जाता है। स्किन ड्राई ऐसे होती है, जैसे पपड़ी छूट रही हो। ऐसे में लोग कई तरह के क्रीम, लोशन, सनस्क्रीन, सीरम का इस्तेमाल कर डालते हैं। लेकिन कई बार आपकी त्वचा को डीप नरिशमेंट और पोषण की जरूरत होती है। ये पोषण खान-पान या फिर अच्छे फेस पैक-फेशियल से मिलता है। स्किन डॉक्टर्स का कहना है कि सर्दियों में त्वचा में बनने वाला कोलेजन कम हो जाता है, इससे स्किन फटने लगती है। अगर आप ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन चाहते हैं, तो कुछ ऐसे फेशियल हैं जो सर्दियों में फायदेमंद होते हैं।
1- ऑक्सीजन फेशियल- ऑक्सीजन फेशियल को O3 फेशियल भी कहते हैं। इसमें 6 स्टेप्स होते हैं और इसे कराने से डेड स्किन निकल जाती है। ऑक्सीजन फेशियल कराने से कोलेजन बूस्ट होता है और त्वचा पर नमी बनी रहती है। ये फेशियल चेहरे की गंदगी हटाकर निखार लाने में मदद करता है।
2- फ्रूट फेशियल- अगर आप कम फेशियल कराती हैं या पहली बार करा रही हैं, तो फ्रूट फेशियल चुनें। ऑरेंज या पपाया फेशियल स्किन के लिए बेस्ट होगा। विटामिन सी से युक्त ये फल आपकी त्वचा को नरिशमेंट देंगे और डीप क्लीन करेंगे। पपाया फेशियल ग्लो लाने में हेल्प करता है, इसमें ऐसे एंजाइम होते हैं। जो दाग-धब्बे और टैनिंग कम करते हैं। ऑरेंज फेशियल ब्राइटनिंग के लिए बेस्ट होता है।
3- हाइड्रा फेशियल- इन दिनों हाइड्रा फेशियल के बारे में आप काफी सुन रहे होंगे। हाइड्रा फेशियल त्वचा गहराई से साफ, एक्सफोलिएट करता है। हाइड्रा फेशियल मुख्त तौर से महीन रेखाएं, झुर्रियों, मुंहासे, ब्लैकहेड्स और बड़े रोमछिद्रों के लिए फायदेमंद होता है। इसे कराने से आपको निखार भी मिलेगा।
4- डायमंड फेशियल- अगर किसी खास फंक्शन में जाना है, तो डायमंड फेशियल करवाएं। डायमंड फेशियल एंटी-एजिंग के लिए अच्छा माना जाता है और इससे स्किन टेक्सचर भी अच्छा होता है। इंस्टेंट ग्लो के लिए भी डायमंड फेशियल लोग कराते हैं।
क्या करें- वैसे तो ये सभी फेशियल सभी स्किन टाइप के लिए बेस्ट होते हैं, लेकिन इन्हें कराने से पहले पैच टेस्ट करें। अपने स्किन टाइप के बारे में भी जान लें। फेशियल के साथ खान-पान पर भी खास ध्यान दें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




