
ब्राइडल ग्लो के लिए कौन सा फेशियल होता है बेस्ट, स्किन स्पेशलिस्ट ने बताया कैसी त्वचा पर लें कैसा ट्रीटमेंट
Best Facial For Bridal Glow : इस ट्रीटमेंट की सबसे खास बात है इंस्टेंट ग्लो और बिल्कुल भी डाउनटाइम नहीं। दुल्हनों को इसका ड्यूई, प्लंप फिनिश बहुत पसंद आता है, जिससे मेकअप भी ज्यादा निखरकर आता है और स्किन भीतर से चमकती हुई लगती है।
शादी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती है, दुल्हनें ऐसी स्किन ट्रीटमेंट्स ढूंढने लगती हैं जो उन्हें तुरंत ग्लो, स्मूद टेक्सचर और मेकअप-फ्रेंडली स्किन दे सकें। आजकल होने वाली दुल्हन के मुंह से दो नाम सबसे ज्यादा सुनने को मिलते हैं। हाइड्रा फेशियल और माइक्रोडेर्माब्रेशन। दोनों ही स्किन को बेहतर बनाते हैं, लेकिन इनके तरीके और नतीजे एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। इसलिए इनके बारे में समझकर ही सही चुनाव किया जा सकता है।
क्या होता है हाइड्रा फेशियल?
हाइड्रा फेशियल एक मल्टी-स्टेप, नॉन-इनवेसिव ट्रीटमेंट है, जो स्किन को गहराई से साफ करता है, एक्सफोलिएट करता है और हाइड्रेट करता है। इसमें ग्लाइकोलिक एसिड, पेप्टाइड्स और हाइड्रेटिंग सीरम्स का इस्तेमाल होता है, जो त्वचा को पोषण भी देते हैं। इस ट्रीटमेंट की सबसे खास बात है इंस्टेंट ग्लो और बिल्कुल भी डाउनटाइम नहीं। दुल्हनों को इसका ड्यूई, प्लंप फिनिश बहुत पसंद आता है, जिससे मेकअप भी ज्यादा निखरकर आता है और स्किन भीतर से चमकती हुई लगती है।
माइक्रोडेर्माब्रेशन (Microdermabrasion) कैसे काम करता है?
माइक्रोडेर्माब्रेशन एक मैकेनिकल एक्सफोलिएशन है। इसमें डायमंड-टिप डिवाइस या बारीक क्रिस्टल्स से त्वचा की ऊपरी मृत परत को धीरे-धीरे हटाया जाता है। इससे स्किन का टेक्सचर सुधरता है, हल्की पिगमेंटेशन कम होती है और सतही दाग-धब्बों में अंतर दिखता है। हालांकि इसके बाद थोड़ी लालिमा आ सकती है, इसलिए इसे शादी से लगभग एक-दो हफ्ते पहले करवाना बेहतर होता है।
इंस्टेंट रिजल्ट बनाम धीरे-धीरे सुधार
हाइड्रा फेशियल को ‘शादी से एक दिन पहले वाला ग्लो ट्रीटमेंट’ कहा जाता है। ट्रीटमेंट खत्म होते ही स्किन साफ, मुलायम और चमकदार दिखाई देती है। जबकि माइक्रोडेर्माब्रेशन के रिजल्ट धीरे-धीरे दिखते हैं कई दिनों में स्किन उजली और स्मूद नजर आने लगती है। अगर दुल्हन को कम समय में दमकता चेहरा चाहिए हो, तो हाइड्रा फेशियल ज्यादातर बेहतर विकल्प साबित होता है।
किस स्किन टाइप के लिए क्या सही है?
हाइड्रा फेशियल लगभग हर स्किन टाइप पर काम करता है चाहे स्किन सेंसेटिव हो, ड्राई हो या फिर मुंहासे वाली। यह काफी जेंटल है, इसलिए स्किन में जलन की संभावना कम होती है। लेकिन माइक्रोडेर्माब्रेशन खासतौर पर ऑयली, मोटी या टेक्सचर-इश्यू वाली स्किन के लिए अच्छा है। लेकिन अगर स्किन पहले से लाल, संवेदनशील या एक्ने-अक्टिव हो, तो यह ट्रीटमेंट जलन बढ़ा सकता है।
कब करवाएं कौन-सा ट्रीटमेंट?
अगर सही समय पर दोनों का कॉम्बिनेशन किया जाए, तो रिजल्ट शानदार मिलते हैं।
माइक्रोडेर्माब्रेशन: शादी से 2–4 हफ्ते पहले
हाइड्रा फेशियल: शादी से 2–7 दिन पहले
यह लेयरिंग स्किन को स्मूथ भी बनाती है और ग्लो भी बढ़ाती है।
दुल्हनों के लिए सलाह
दोनों ट्रीटमेंट्स के अपने फायदे हैं, लेकिन हाइड्रा फेशियल इंस्टेंट हाइड्रेशन और ग्लो देने में आगे है। वहीं माइक्रोडेर्माब्रेशन टेक्सचर सुधारने में बेहद मददगार है, बस इसे पहले करवा लिया जाए।जो दुल्हन दोनों ट्रीटमेंट्स को सही टाइमलाइन में करवाती हैं, वे शादी के दिन सबसे ज्यादा फ्लॉलेस दिखाई देती हैं।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




