सफेद और कमजोर हो रहे बालों पर लगाएं ये काला तेल, बनेंगे सॉफ्ट एंड सिल्की
For soft silky black hair oil: बालों के लगातार टूटने और कमजोर होने से परेशान हैं, उम्र से पहले ही सफेदी नजर आने लगी है तो इस DIY हेयर ऑयल को तैयार करके रख लें और हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं। नोट कर लें बनाने का तरीका और सामग्री।

काले-घने बालों का सपना चकनाचूर हो रहा, 30 की उम्र में पहुंची हैं और बाल सफेद दिखने लगे हैं और बेहद कमजोर होकर झड़ रहे तो टेंशन ना लें। घर के साधारण नुस्खे कई बार असर दिखाते हैं। जैसे ये मैजिकल ब्लैक ऑयल। जिसे बनाकर रख लें और हर रोज लगाएं। दो से तीन महीना लगातार इस्तेमाल किया तो फर्क नजर आने लगेगा। मसाला किचन बाई पूनम इंस्टाग्राम पेज पर इस हेयर ऑयल को बनाने का तरीका शेयर किया गया है। जो बालों को काला, घना और मजबूत बनाने में मदद करेगा।
DIY हेयर ऑयल इंग्रीडिएंट्स
बालों को काला, घना और मजबूत बनाना है तो पुराने नुस्खे कई बार काम कर जाते हैं। बस इन्हें सही तरीके से यूज करना आना चाहिए। जैसे ये ब्लैक हेयर ऑयल, जो बालों को उम्र से पहले सफेद होने से बचाएगा और हेयर फॉल भी रोकेगा। इसे बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी-
मुट्ठीभर करी पत्ता
दो चम्मच कलौंजी
एक चम्मच काला तिल या तिल का तेल
नारियल का तेल
भृंगराज की सूखी पत्तियां
सूखा आंवला
ब्राह्मी की सूखी पत्तियां
रोजमेरी की पत्तियां या पैकेट वाली ड्राई लीव्स
DIY हेयर ऑयल बनाने का तरीका
इस ब्लैक मैजिकल हेयर ऑयल को बनाने के लिए आपको सब्र की जरूरत होगी क्योंकि ये इतनी जल्दी नहीं बनता। सबसे पहले तो सारी सामग्री को इकट्ठा कर लीजिए। अगर आपको बाल खूबसूरत चाहिए तो इतनी मेहनत की जा सकती है। इसलिए मार्केट से भृंगराज, ब्राह्मी, रोजमेरी को ले आएं। साथ ही सूखा आंवला भी मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। सारी चीजों को इकट्ठा कर लें।
- अब साफ सूखे कांच के जार को लें। उसमे करी पत्तों को डाल दें।
- करी पत्तों को पहले से धोकर अच्छी तरह सुखा लें। फिर जार में डालें।
- ड्राई आंवला भी धो लें जिससे इसमे मौजूद धूल-मिट्टी निकल जाए।
- जार में करी पत्ते के साथ सूखा आंवला भी धोकर सुखाकर डाल दें।
- साथ ही ब्राह्मी, भृंगराज और रोजमेरी की पत्तियों को भी डाल दें।
- कलौंजी और काले तिल भी मिक्स करें। अगर काला तिल नहीं मिल रहा तो थोड़े से तिल के तेल को मिला दें।
- अब इसमे नारियल का तेल आधा जार डालकर ढक्कन लगा दें।
- इस जार को धूप वाली जगह पर बंद करके रख दें।
- पूरे एक महीना इसे ऐसे ही छोड़ दें। चार पांच दिनों के अंतर से जार का ढक्कन खोलकर किसी लकड़ी की मदद से इसे चला दें और सारी सामग्री को ऊपर नीचे कर दें। क्योंकि तेल में पत्तियों के तत्व घुलते हैं तो सामग्री नीचे बैठती जाती है।
- एक महीना तक धूप में रखने से ये तेल काला हो जाएगा और आपके बालों में लगाने के लिए बिल्कुल रेडी।
- बस इसे छानकर किसी शीशी में भर लें। ये मैजिकल ब्लैक हेयर ऑयल तैयार है।
कब-कब लगाएं ये तेल
इस तेल को सप्ताह में दो से तीन बार रात को सोने से पहले बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं और अगली सुबह माइल्ड शैंपू से बालों को क्लीन कर लें। कुछ महीनों के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ और हेयर फॉल में फर्क नजर आएगा।


