चेहरे पर बेदाग निखार के साथ पिग्मेंटेशन दूर भगानी है तो कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं ये फेस पैक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पिग्मेंटेशन, टैनिंग और दाग-धब्बों को हटाने के लिए कई तरह की क्रीम का इस्तेमाल कर रहीं और रिजल्ट नहीं दिख रहा, तो कुछ दिन तक लगाएं ये होममेड फेस पैक, जो चेहरे पर दो शेड तक हल्कापन लाएगा।

glowing skin
चेहरे की रंगत निखारने के लिए लगाएं ये फेस पैक

चेहरे पर पिंपल और एक्ने के निशान दिख रहे। उम्र बढ़ने के साथ ही झाईयां होने लगी हैं या फिर चेहरे की रंगत फीकी सी नजर आ रही। इन सारी समस्याओं का समाधान इस घरेलू फेस पैक में हैं। जो ना केवल स्किन को चमाएगा बल्कि दो शेड तक रंगत भी निखारेगा। तो एक्ने खत्म करने के लिए महंगे क्रीम और केमिकल वाले प्रोडक्ट यूज करने की बजाय इस फेस पैक को मॉर्निग में लगाकर चेहरे को क्लीन करें। सीख लें बनाने का तरीका।

फेस पैक बनाने के लिए चाहिए 4 चीजें

फेस पैक बनाने के लिए आपकी 4 चीजों की जरूरत होगी।

  • एक चम्मच चने की दाल,एक चम्मच ऑरेंज मसूर की दाल और साथ ही एक चम्मच चावल लेकर अच्छी तरह से धो लें। फिर धोने के बाद इसे रातभर कच्चे दूध में भिगोकर छोड़ दें।
  • अगली सुबह जब दूध में ये दाल और चावल फूल जाएं तो इनका पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इसमे एक से दो धागे केसर के डाल सकती हैं।
  • बस इस पेस्ट को सुबह चेहरे पर लगाकर पंद्रह से बीस मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए क्लीन करें।
  • रोजाना कम से कम 20-25 दिन तक इस फेस पैक से चेहरे को साफ किया जाए तो ना केवल रंगत निखरेगी बल्कि आपकी स्किन पर दिख रहे दाग-धब्बे भी हल्के हो जाएंगे।

पहले से बनाकर रख लें पाउडर

अगर हर सुबह आपके पास टाइम नहीं है तो आप चने की दाल, मसूर की ऑरेंज दाल और चावल को बराबर मात्रा लगभग सौ-सौ ग्राम लेकर बारीक पाउडर बनाकर रख लें।

बस इस पाउडर को रात में एक चम्मच कच्चे दूध में भिगोकर छोड़ दें और सुबह लगा लें। ये आसान तरीका है और आपका होममेड फेस पैक झट से बनकर रेडी हो जाएगा।

चने की दाल साइंटिफिकली अप्रूव फेस पैक है जो स्किन को ब्राइटेन करने में मदद करता है। वहीं चावल में कोजिक एसिड होता है जो दाग-धब्बों, पिग्मेंटेशन को हटाने में मदद करता है। जिससे स्किन पर हो रहे एक्ने मार्क्स को हटाने में मदद मिलती है। वहीं मसूर की दाल स्किन की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। चेहरे की पिग्मेंटेशन, टैनिंग को दूर करना है तो मसूर की दाल असरदार रहती है। इन तीनों चीज को मिलाकर जब फेस पैक बनता है तो वो स्किन पर गहरा असर छोड़ता है और स्किन की रंगत निखरना स्टार्ट हो जाती है।

तो महंगी क्रीम और सीरम लगाकर थक चुकी हैं और स्किन पर कुछ खास फर्क नजर नहीं आ रहा तो इस होममेड फेस पैक को ट्राई करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीचेहरे पर बेदाग निखार चाहिए तो कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं ये फेस पैक