Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीwant natural glow in face during valentine week daisy shah share her skin glow secret
चेहरे पर ग्लो के लिए डेजी शाह लगाती हैं ये फेस पैक, कॉम्बिनेशन स्किन है तो ना मिलाएं ये चीज

चेहरे पर ग्लो के लिए डेजी शाह लगाती हैं ये फेस पैक, कॉम्बिनेशन स्किन है तो ना मिलाएं ये चीज

संक्षेप:

Natural Glow On Face: चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए और पार्लर के पैसे भी ना खर्च हों तो दादी-नानी के नुस्खों को जरूर याद रखें। जैसे एक्ट्रेस डेजी शाह ने बताया कि वो दादी मां के नुस्खों की मदद से चेहरे पर ग्लो लाती हैं। 

Feb 11, 2026 02:16 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फेस पर ग्लो के लिए अगर आप घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं तो ये आपके काम का हो सकता है। एक्ट्रेसज डेजी शाह ने अपनी चमकती स्किन का राज शेयर किया है। उसके साथ ही उन लोगों को टिप्स दिया है जो ड्राई और ऑयली दोनों तरह की स्किन से जूझते हैं। मतलब जिन लोगों की स्किन कॉम्बिनेशन स्किन बोली जाती है, उन लोगों को इस घरेलू फेस पैक में किस चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। तो अगर आप घर में रहकर स्किन पर नेचुरल ग्लो चाहती हैं तो डेजी शाह के इस होममेड फेस पैक को जरूर जान लें। डेजी शाह ने बताया कि ड्राई स्किन के लिए वो इस खास फेस पैक को यूज करती हैं, जो उनके दादी मां का नुस्खा है।

डेजी शाह ने शेयर किया अपना खास होममेड फेस पैक

वैलेंटाइन वीक में अगर चेहरे पर स्पेशल ग्लो चाहती हैं तो घर में ही इस फेस पैक को लगा लें। ये डेड स्किन को रिमूव करने के साथ ही फेस को हाइड्रेट करेगा और साथ ही नेचुरली मॉइश्चराइज भी करेगा। बस इन चीजों को मिलाकर बना लें पेस्ट।

एक चम्मच दही

एक चम्मच दूध

एक चम्मच एलोवेरा जेल या शहद

एक चम्मच चावल का आटा

एक चुटकी हल्दी पाउडर

किसी भी कांच के बाउल में चावल के आटे में दही, दूध, एलोवेरा जेल और चुटकीभर हल्दी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें।

फेस पैक लगाने से पहले ये काम जरूर करें

जब भी फेस पर किसी भी पैक को अप्लाई करना हो तो स्किन को अच्छी तरह से क्लीन करना जरूरी है। जिससे चेहरे पर डस्ट के पार्टिकल्स या फिर ऑयल ना हो। नहीं तो फेस पैक इफेक्टिव तरीके से काम नहीं करेगा और साथ ही ये डस्ट पार्टिकल या ऑयल पोर्स में जाकर क्लॉग कर देंगे और फेस पर मनचाहा ग्लो और स्मूदनेस नजर नहीं आएगी। सबसे पहले फेस को अच्छी तरह से वॉश करें और फिर फेस पैक को अप्लाई कर 10-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर किसी वेट टॉवल की मदद से इसे वाइप करें। ऐसा करने से डेड स्किन को रिमूव करना आसान होगा और फेस की स्किन ज्यादा स्मूद होगी। लेकिन ध्यान रहे कि टॉवल सॉफ्ट हो और स्किन को बहुत तेजी से रगड़ कर क्लीन ना करें नहीं तो स्किन पर रैशेज का डर होता है।

कॉम्बिनेशन स्किन वाले ना यूज करें ये चीज

घर में जब फेस पैक बना रहे तो अपनी स्किन वैराइटी का ध्यान जरूर रखें। जैसे कि कॉम्बिनेशन स्किन वालों ( जिनकी स्किन ड्राई और ऑयली दोनों होती है) को डेजी शाह ने दूध का यूज ना करने की सलाह दी। दरअसल, दूध में मौजूद फैट पोर्स को क्लॉग कर देता है। जिससे पिंपल और एक्ने बढ़ सकते हैं। ऑयली स्किन वालों को फेस पैक में दूध का यूज डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;