बाल जल्दी लंबे करने हैं? एलोवेरा में ये 4 चीजें पीसकर लगा लें, झड़ना भी होगा कम!
क्या आपको भी अपने बाल लंबे करने हैं? साथ ही हेयरफॉल कंट्रोल और बालों की ग्रोथ भी अच्छी करनी है, तो ये रेमेडी आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए। महीनेभर के इस्तेमाल से ही आपको आपके अच्छे रिजल्ट मिलने शुरू हो जाएंगे।

लंबे-घने बाल हर लड़की की चाहत होते हैं। लेकिन आजकल अच्छे बाल कम ही देखने को मिलते हैं, क्योंकि धूल-मिट्टी, पलूशन, हीट स्टाइलिंग, तनाव और खराब खानपान की वजह से बालों की ग्रोथ काफी ज्यादा प्रभावित होती है। इसलिए तो आजकल हेयरफॉल की समस्या भी काफी बढ़ती जा रही है। ऐसे में अक्सर गर्ल्स किसी होम रेमेडी की तलाश में रहती हैं, जिससे उनके बाल लंबे भी हों और साथ ही हेयरफॉल भी कम हो। आज एक ऐसी ही रेमेडी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। आपको बस कुछ चीजों को मिक्सर में पीसकर एक जूस तैयार करना है, जिससे बालों की लेंथ तो बढ़ेगी ही, साथ में बाल घने, मुलायम और शाइनी भी होंगे। ये सभी चीजें सदियों से हेयर केयर के लिए इस्तेमाल की जाती रही हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनानी है ये रेमेडी-
लंबे बालों के लिए ट्राई करें ये इफेक्टिव रेमेडी
अगर आपको अपने बाल लंबे करने हैं, तो ये रेमेडी बनाकर ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको नारियल का तेल, प्याज, करी पत्ता और फ्रेश एलोवेरा और विटामिन ई कैप्सूल की जरूरत होगी। ये सभी चीजें बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मैजिक की तरह काम करती हैं। इनसे ना सिर्फ बाल लंबे होने में मदद मिलती है, बल्कि हेयरफॉल भी कंट्रोल होता है, बाल ज्यादा सॉफ्ट और शाइनी भी नजर आते हैं। आइए जानते हैं इसे तैयार कैसे करना है।
एलोवेरा में ये चीजें पीसकर तैयार करें हेयर ग्रोथ मास्क
स्टेप 1- इस रेमेडी को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर में थोड़ा सा नारियल तेल डालें। आप अपने बालों के हिसाब से नारियल का तेल एड कर सकती हैं। अब इसमें एक छोटी प्याज को मोटे-मोटे टुकड़ों में काट कर डाल दें। साथ में मुट्ठीभर फ्रेश करी पत्ता और थोड़ा सा ताजा एलोवेरा काटकर डाल दें। इन सभी चीजों को पीसकर एक पतला सा पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रहे इसमें आपको पानी बिल्कुल भी नहीं मिलाना है।
स्टेप 2- जैसे ही पेस्ट तैयार हो जाए, इसे किसी महीन सूती कपड़े में डालें और दबाते हुए छान लें। तैयार जूस को आपको एक बाउल में इक्कठा कर लेना है। इस हेयर ग्रोथ जूस में दो विटामिन ई कैप्सूल एड करें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपका हेयर ग्रोथ मास्क तैयार है।
कब और कैसे लगाना है?
ये हेयर ग्रोथ जूस आपको साफ बालों पर अप्लाई करना चाहिए। बालों में तेल लगा हुआ हो या बाल ज्यादा गंदे हों, तो अवॉइड करें। आपको एक कॉटन बॉल लेनी है और उसकी मदद से बालों की जड़ों में ये हेयर ग्रोथ जूस अप्लाई कर लेना है। इसे दो घंटे के लिए बालों में लगा रहने दें, फिर एक माइल्ड शैंपू से बालों को वॉश कर लें।
हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?
आप इस हेयर ग्रोथ जूस को हफ्ते में एक से दो बार बालों में अप्लाई कर सकते हैं। बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हों या आपको जल्दी लंबे बाल चाहिए तो हफ्ते में दो बार नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दें, एक महीने में ही आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा।
(Images Credit- Pinterest, Instagram)


