बाल लंबे-घने करने हैं? ये 4 चीजें मिलाकर बना लें पोटली, हेयर ग्रोथ दोगुनी हो जाएगी!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Hair Care Tips: आपके बालों की ग्रोथ रुक गई है तो ये वायरल पोटली एक बार जरूर ट्राई करें। बाल लंबे करने हों, हेयर फॉल कम करना हो या नए बालों की ग्रोथ हो; ये DIY पोटली आपकी हर हेयर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन है।

बाल लंबे-घने करने हैं? ये 4 चीजें मिलाकर बना लें पोटली, हेयर ग्रोथ दोगुनी हो जाएगी!

लंबे-घने बाल हर किसी को पसंद होते हैं, लेकिन आजकल तो बालों की हालत खराब होती जा रही है। प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल, खानपान, स्ट्रेस और भी कई चीजें हैं जो बालों की ग्रोथ पर सीधा असर डालती हैं। इनके लिए लोग तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन रिजल्ट कुछ खास देखने को नहीं मिलते। ऐसे में काम आते हैं, दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे। बालों की ग्रोथ से जुड़ा ऐसा ही एक हैक हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। ये वायरल पोटली बालों की ग्रोथ में मैजिकल काम करती है। लंबे बाल चाहिए, हेयरफॉल कंट्रोल करना है या नए बालों की ग्रोथ चाहिए; ये पोटली आपकी हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन है। इसे बनाना और इस्तेमाल करना भी आसान है और इसके रिजल्ट काफी फास्ट मिलते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

लंबे-घने बालों के लिए बनाएं ये जादुई पोटली

कई बार बालों की ग्रोथ रुक सी जाती है। कुछ भी कर लो वो बढ़ने का नाम नहीं लेते। कई बार हेयरफॉल भी इतना होता है कि सिर पर ज्यादा बाल नहीं बचते। ऐसे में आप ये मैजिकल पोटली बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक सूती मलमल का कपड़ा, प्याज, अदरक, लौंग और थोड़ा सा तिल का तेल चाहिए होगा। तिल का तेल नहीं है तो उसकी जगह आप नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं इसे बनाना कैसे है।

हेयर ग्रोथ पोटली बनाने का तरीका

इसके लिए सबसे पहले एक लाल प्याज को कद्दूकस कर लें। साथ ही थोड़ा सा अदरक भी इसी तरह घिस लें। अब एक सूती मलमल का कपड़ा लें, इसमें कद्दूकस की हुई प्याज और अदरक डालें, साथ में 7-8 लौंग भी डालें। इन्हें एक पोटली की तरह बांध लें। अब एक कटोरी में नारियल का या तिल का तेल लें, उसमें इस पोटली को लगभग 1 से 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

कब और कैसे इस्तेमाल करना है?

ये हेयर ग्रोथ पोटली आपको बाल धोने से पहले इस्तेमाल करनी है। यानी लगभग हफ्ते में 2 बार आप इसे यूज कर सकते हैं। इसके लिए पोटली को बालों की जड़ों में अच्छी तरह मसाज करें। बीच-बीच में इसे हल्के हाथों से निचोड़ते रहें, ताकि इसका रस बालों में लगे। पूरे बालों में इसे लगाने के बाद हल्के हाथों से भी दो-तीन मिनट के लिए मसाज करें। फिर बालों को लगभग 3 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें।

पोटली के फायदे और जरूरी सावधानियां

ये पोटली बालों को नेचुरली लंबा करने में काफी इफेक्टिव है। इसके साथ ही अगर आपके बालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, बाल झड़ रहे हैं या काफी रूखे सूखे हो रहे हैं; तो भी ये पोटली आपकी काफी मदद कर सकती है। हालांकि ध्यान रखें इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। खासकर अगर आपकी स्कैल्प सेंसेटिव है, तो हो सकता है ये आपको सूट ना हो।

(Images Credit- Pinterest, Instagram

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।