
दवा के पत्ते से सेकंड में लगाएं परफेक्ट 'विंग्ड आईलाइनर' फॉलो करें ये वायरल हैक
एक लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने आईलाइनर लगाने का ऐसा हैक शेयर किया , जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस वायरल वीडियो में लड़की ने विंग्ड आईलाइनर लगाने के लिए किसी महंगे टूल या ब्रश का नहीं बल्कि दवा के एक खाली पत्ते का यूज किया है।
फैशन चाहे कपड़ों का हो या किसी मेकअप ट्रेंड का, आखिरकार एक समय बाद लौटकर वापस जरूर आता है। 'विंग्ड आईलाइनर' भी ऐसे ही वायरल ब्यूटी ट्रेंड में से एक है। हालांकि विंग्ड आईलाइनर दिखने में जितना क्लासी और ग्लैमरस लगता है, हर किसी के लिए इसे दोनों आंखों पर एक जैसा सटीक लगाना आसान काम नहीं है। कई लड़कियों के लिए तो ये कई घंटे खराब करने वाला सिरदर्द होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लड़कियां शिकायत करती हैं कि उनसे एक आंख पर तो परफेक्ट विंग बन जाता है, लेकिन दूसरी तरफ लगाते समय उनका हाथ कांपने से पूरा लुक खराब हो जाता है।
अगर आप भी घंटों की मेहनत के बाद हार मान चुकी हैं तो विंग को सही शेप देने के लिए अगली बार हाथों की नहीं बल्कि दवा के खाली पत्ते की मदद जरूर लीजिएगा। जी हां, बिना किसी महंगे टूल या प्रोफेशनल स्किल के आप बड़ी आसानी से बस ये वायरल ब्यूटी हैक को फॉलो करके कुछ सेकंड में परफ्केट पार्लर जैसा परफेक्ट 'कैट-आई' लुक पा सकती हैं। बता दें, हाल ही में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने आईलाइनर लगाने का ऐसा हैक शेयर किया , जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस वायरल वीडियो में लड़की ने विंग्ड आईलाइनर लगाने के लिए किसी महंगे टूल या ब्रश का नहीं बल्कि दवा के एक खाली पत्ते का यूज किया है।
विंग्ड आईलाइनर लगाने का वायरल हैक स्टेप-बाय-स्टेप
सोशल मीडिया पर वायरल इस हैक में लड़की ने आईलाइनर लगाने के लिए घर पर पड़े एक खाली दवा के पत्ते का यूज किया है। जिसे उसने सबसे पहले किनारे से विंग्स की शेप में कैंची से काटा। इसके बाद टैबलेट के कटे हुए पत्ते को ईयरबड स्टिक के साथ चिपका दिया। इसके बाद इस स्टैम्प शेप के दवा के पत्ते वाले हिस्से पर ब्लैक आईलाइनर से अच्छे से रंग भर दिया। अब इसे आंख के कोने पर विंग्स के शेप में हल्के से लगाते हुए कुछ देर दबाकर रखा। जैसे ही आप स्टैम्प को हटाएंगे तो देखेंगे कि दोनों आंखों पर एक जैसा परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर बन गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस हैक को बिगिनर्स के लिए खासतौर पर बहुत फायदेमंद बता रहे हैं।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




