
वायरल ब्यूटी नुस्खा: इंस्टेंट ब्राइटनिंग के नाम पर नया ट्रेंड, स्किन के लिए कितना सुरक्षित?
सोशल मीडिया पर ईनो से ‘इंस्टेंट ब्राइटनिंग ब्लीच’ का ब्यूटी हैक तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ मिनटों में ग्लो का दावा करने वाले इस ट्रेंड के फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां जानना बेहद जरूरी है।
आजकल सोशल मीडिया पर एक ब्यूटी हैक तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें Eno (फ्रूट सॉल्ट) को बेसन, कॉफी, क्लेंजर या शैम्पू और नींबू के साथ मिलाकर ‘इंस्टेंट ब्राइटनिंग ब्लीच’ के रूप में इस्तेमाल करने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह पैक सिर्फ 5 मिनट में डल स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बना देता है। आसान सामग्री और तुरंत दिखने वाले असर की वजह से लोग बिना सोचे-समझे इसे आजमाने भी लगे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या ईनो जैसी चीज जो मुख्य रूप से पाचन के लिए बनी है, स्किन पर लगाना सुरक्षित है? इस ट्रेंड के पीछे की सच्चाई, इसके संभावित फायदे और छुपे हुए जोखिमों को समझना बेहद जरूरी है, ताकि ग्लो पाने की जल्दबाजी में स्किन को नुकसान ना पहुंचे।
यह हैक काम कैसे करता है?
ईनो में मौजूद citric acid और sodium bicarbonate त्वचा पर लगाने पर हल्की केमिकल एक्सफोलिएशन करते हैं। इससे त्वचा की ऊपरी परत पर जमा डेड स्किन सेल्स कुछ हद तक हट जाती हैं और चेहरा तुरंत थोड़ा ब्राइट दिख सकता है। कॉफी स्क्रबिंग में मदद करती है, जबकि नींबू में मौजूद एसिड टैन को हल्का कर सकता है। हालांकि, यह असर अस्थायी (temporary) होता है।
खतरे कहां हैं?
स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार ईनो त्वचा के लिए बना ही नहीं है। इसमें मौजूद एसिड्स खासकर सेंसेटिव, ड्राई या एक्ने-प्रोन स्किन पर जलन, रेडनेस और रैशेज पैदा कर सकते हैं। नींबू के साथ मिलाने से एसिडिक प्रभाव और बढ़ जाता है जिससे स्किन बैरियर डैमेज, पिग्मेंटेशन और बाद में ज्यादा डलनेस की समस्या हो सकती है। बार-बार इस्तेमाल करने से स्किन कमजोर हो जाती है।
किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए?
- जिनकी त्वचा संवेदनशील हो, एक्टिव पिंपल्स या एक्ने रहते हों।
- रोजेशिया, एक्जिमा जैसी समस्याएं हों।
- इसके अलावा वैक्सिंग/थ्रेडिंग के तुरंत बाद भी लगाने से बचना चाहिए।
सावधानी है जरूरी
- लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इनमें से किसी भी चीज से एलर्जिक हैं या सेंसेटिव स्किन है तो इस्तेमाल ना करें।
- हफ्ते में एक बार से ज्यादा ना करें और 2–3 मिनट से ज्यादा ना लगाएं।
- आंखों और होंठों से दूर रखें।
- बाद में मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं ताकि नमी बरकरार रहे।
नोट: ईनो वाला ब्यूटी हैक भले ही तुरंत ब्राइटनिंग दिखाए, लेकिन इसके जोखिम नजरअंदाज नहीं किए जा सकते। शॉर्टकट ग्लो के चक्कर में स्किन हेल्थ से समझौता करना ठीक नहीं। सुरक्षित, सौम्य और विशेषज्ञ-स्वीकृत तरीकों को अपनाना ही बेहतर है। इसके अलावा ब्यूटी रूटीन में बदलाव करने से पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




