बेसन में छिपा है खूबसूरती का सीक्रेट! जानें कब-क्या मिलाकर लगाने से होता है फायदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Besan Face pack Combination: बेसन स्किनकेयर में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि अगर इसका पूरा फायदा चाहिए तो ये पता होना जरूरी है कि कब कौन सी चीज मिलाकर लगाना सही होता है। आइए आज इसी बारे में विस्तार से जानते हैं।

Besan Face pack Combination

स्किनकेयर में बेसन का इस्तेमाल दादी-नानी के जमाने से किया जा रहा है। फेस वॉश की तरह या कभी फेसपैक की तरह, बेसन के कई इस्तेमाल हैं। आज भी लोग बेसन में तरह-तरह की चीजें मिक्स कर के लगाते हैं, लेकिन कई बार उन्हें वो फायदा नहीं मिलता जो चाहिए होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर हम अपनी स्किन प्रॉब्लम के हिसाब से सही इंग्रेडिएंट का चुनाव नहीं करते। आप टैनिंग रिमूव करना चाहते हैं, ग्लोइंग स्किन आपका कंसर्न है या फिर एक्ने-पिंपल से परेशान हैं; उस हिसाब से आपको बेसन की फेसपैक तैयार करनी चाहिए। बिना सोचे-समझे कुछ भी मिक्स करने से आपकी प्रॉब्लम ठीक नहीं होगी। तो चलिए आज जानते हैं बेसन में कब क्या मिक्स कर के लगाना ठीक रहेगा। आप अपनी स्किन प्रॉब्लम के हिसाब से अपने लिए सही इंग्रेडिएंट चुन सकते हैं।

बेसन में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?

दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन के लिए दही

अगर आपके चेहरे पर कालापन, झाइयां या दाग-धब्बों के निशान हैं, तो बेसन में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। दही में मौजूद नेचुरल लैक्टिक एसिड पिगमेंटेशन को धीरे-धीरे कम करने का काम करता है। साथ ही इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन टोन भी ब्राइट होने लगती है।

झुर्रियों के लिए बेसन और हल्दी का पेस्ट

अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां आना शुरू हो गई हैं, तो बेसन में चुटकी भर हल्दी मिलाकर इसका पेस्ट अप्लाई करें। दरअसल हल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करती है।

ग्लोइंग स्किन के लिए बेसन और कच्चा दूध

अगर आप घर बैठे ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो बेसन के साथ कच्चा दूध मिलाकर लगाना शुरू कर सकते हैं। दरअसल कच्चा दूध त्वचा की नेचुरली क्लींजिंग करने का काम करता है। ये आपकी डल स्किन को इंस्टेंट फ्रेश और ग्लोइंग दिखाने में काफी मदद करता है।

टैनिंग रिमूव करने के लिए बेसन और नींबू का रस

धूप की वजह से अगर आपको टैनिंग हो गई है और त्वचा का निखार गायब हो गया है, तो बेसन की फेसपैक में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिक्स कर के लगा लें। नींबू एक नेचुरल ब्राइटनिंग एजेंट है, जो टैनिंग को कम करता है और इंस्टेंट निखार देता है। हालांकि बहुत ज्यादा नींबू ना मिलाएं वरना स्किन इरिटेट हो सकती है।

पिंपल और एक्ने के लिए ये मिलाकर पेस्ट बनाएं

एक्ने-पिंपल से परेशान हैं तो बेसन में शहद और नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर पैक तैयार करें। दरअसल शहद एंटी-बैक्टिरियल होता है, जो एक्ने को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा नींबू में भी एंटी-बैक्टिरियल गुण मौजूद होते हैं, साथ ही ये एक्ने-पिंपल के दाग-धब्बों को भी हल्का करने का काम करता है।

कितनी देर लगाकर रखनी चाहिए ये बेसन पैक?

स्किन केयर एक्सपर्ट्स की मानें तो कोई भी फेसपैक आपको बहुत ज्यादा देर तक लगाकर नहीं रखनी चाहिए। सिर्फ 10-15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें, फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए फेस को वॉश कर लें। इसके बाद कोई भी अच्छा मॉइश्चराइजर अप्लाई कर लें।

हफ्ते में कितनी बार लगाएं बेसन की फेसपैक?

अपनी स्किन प्रॉब्लम के हिसाब से आप कोई भी बेसन की फेसपैक लगा रहे हैं, तो उसे हफ्ते में दो से तीन बार लगातार इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा फेसपैक लगाने से स्किन का नेचुरल ऑयल निकल सकता है और स्किन ड्राई और इरिटेट हो सकती है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

(All Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीबेसन में छिपा है खूबसूरती का सीक्रेट! जानें क्या मिलाकर लगाने से होता है फायदा