फिटकरी को चेहरे पर लगाना क्या सही है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Alum Uses: फिटकरी को चेहरे के अनचाहे बालों की ग्रोथ कम करने और ओपन पोर्स को टाइट करने, स्किन केयर के लिए यूज करने की सलाह खूब दी जा रही है। लेकिन एक आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें चेहरे पर फिटकरी लगाना कब सही है और कब गलत। 

फिटकरी का यूज कब सही है कब गलत

आजकल फिटकरी को स्किन केयर का बेस्ट प्रोडक्ट बताया जा रहा है। काफी सारे लोग शेयर कर रहे कि फिटकरी को फेस पैक की तरह लगाने से उनकी स्किन पर ब्राइटनिंग और व्हाइटनिंग इफेक्ट मिला। वहीं हेयर ग्रोथ कम हो गई। ऐसे में आयुर्वेद की डॉक्टर मनीषा मिश्रा ने मिथ और फैक्ट शेयर किये हैं। और बताया है कि क्या इस घरेलू नुस्खे को आयुर्वेद से अप्रूवल मिला हुआ है। यहीं नहीं इसके साथ ही उन्होंने फिटकरी को सही तरीके से यूज करने और किसे यूज करना चाहिए, इस बारे में भी बताया है।

ज्यादा फिटकरी से क्या होगा?

आयुर्वेद के अनुसार फिटकरी को अगर ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा तो ये स्किन में ड्राईनेस बढ़ा देगा और साथ ही स्किन पर हो रहीं झाईयों को भी नुकसान पहुंचाता है। फिटकरी का इस्तेमाल किसी भी तरह से चेहरे की झाईयों को कम करने और स्किन को व्हाइट करने में मदद नहीं करता। इसलिए फिटकरी का यूज स्किन पर करने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

फिटकरी का इस्तेमाल किन जगहों पर करना बेस्ट है?

ज्यादा फिटकरी को चेहरे पर यूज करने से स्किन ड्राई होने लगती है। लेकिन यहीं फिटकरी कुछ लोगों की स्किन पर फायदा पहुंचाती है।

जैसे ऑयली स्किन वालों के लिए फिटकरी को फेस पर यूज करना फायदेमंद है। ये एक्सेसिव ऑयल प्रोडक्शन को रोकता है और जिन लोगों की स्किन पर बार-बार एक्ने हो जाते हैं, उन्हें फिटकरी चेहरे पर लगाना फायदा करता है।

कैसे यूज करें ऑयली स्किन वाले फिटकरी

फिटकरी को यूज करने के लिए डॉक्टर मनीषा मिश्रा ने बताया कि इसे सप्ताह में एक से दो बार यूज करना पर्याप्त होगा। ऑयली स्किन वाले फिटकरी को पानी में घोलकर टोनर की तरह चेहरे पर लगाएं। इससे एक्ने कम होंगे और स्किन भी कम ऑयली होगी।

पोर्स को टाइट करने के लिए क्या इफेक्टिव है फिटकरी?

ओपन पोर्स को टाइट करने के लिए फिटकरी को यूज करने का बेस्ट तरीका भी शेयर किया गया है। स्किन के ओपन पोर्स को टाइट करना है तो भी मात्र सप्ताह में दो से तीन बार लगाना पर्याप्त होगा। इसे लगाने के लिए पानी में घोलकर टोनर बना लें, फिर स्किन पर लगाएं। इससे स्किन के पोर्स टाइट होने में मदद मिलेगी लेकिन स्किन में ड्राईनेस पैदा नहीं होगी।

बॉडी ओडोर दूर करने के लिए सही है?

फिटकरी का इस्तेमाल शरीर की दुर्गंध को दूर करने के लिए अच्छा होता है। ये पसीने और उनमे पनपने वाले बैक्टीरिया को दूर करता है और बॉडी से आ रही बदबू को भी खत्म करता है।

और फिटकरी का यूज कैसे कर सकते हैं

फिटकरी को केवल स्किन टाइटनिंग इफेक्ट के लिए ही यूज नहीं किया जाता बल्कि ये पैरों को फंगस से बचाने में भी मदद करता है। जिन लोगों को बारिश के मौसम में बार-बार फंगल इंफेक्शन का खतरा रहता है उन्हें फिटकरी के पानी में पैरों को भिगोकर कुछ देर रखना चाहिए।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।