केमिकल फेसवॉश छोड़, दही से साफ करें चेहरा! स्किन पर दिखेंगे ये गजब के फायदे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चेहरा धोने के लिए फेसवॉश यूज करने के बजाए, अगर आप दही का इस्तेमाल करना शुरु करें तो कई फायदे हो सकते हैं। दही चेहरे को नेचुरली क्लीन करने का तो काम करती ही है, साथ ही लैक्टिक एसिड मौजूद होने की वजह से डेड स्किन रिमूव करने का भी काम करती है।

Use Curd Instead of Face Wash
दही से चेहरा धोने के फायदे

चेहरे की क्लीनिंग, स्किनकेयर रूटीन का सबसे पहला और जरूरी स्टेप होता है। जबतक चेहरे को साफ ना किया जाए, तब तक कोई भी सिरम या क्रीम लगा लो; उसका इतना फायदा नहीं मिलता। आमतौर पर चेहरे की क्लीनिंग के लिए फेसवॉश का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन मार्केट में मिलने वाले कई फेसवॉश त्वचा पर इतने हार्श होते हैं कि चेहरा धोने के बाद खिंचा-खिंचा सा हो जाता है। ऐसे में अगर आप फेसवॉश की जगह कोई नेचुरल विकल्प ट्राई करना चाहते हैं, तो दही का इस्तेमाल एक अच्छा ऑप्शन है। अगर फेसवॉश की जगह आप दही को फेस क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल करने लगें तो इसके कई फायदे हो सकते हैं। आइए विस्तार में जानते हैं -

फेसवॉश की जगह दही इस्तेमाल करने के फायदे क्या हैं?

डेड स्किन को हटाने में फायदेमंद है दही

दही में प्राकृतिक रूप से लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा की सतह पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है। इससे स्किन ज्यादा साफ और ब्राइट नजर आ सकती है।

स्किन को सॉफ्ट बनाने में मददगार

दही में मौजूद फैट्स और प्रोटीन स्किन को सॉफ्ट और चिकना बनाने में मदद कर सकते हैं। खासकर अगर आपकी त्वचा काफी रूखी है, तो दही का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

सेंसेटिव स्किन के लिए फायदेमंद हो सकती है

स्किन सेंसेटिव हो तो रेडनेस, खुजली और सन बर्न की समस्या होना काफी आम है। ऐसे में ठंडी दही को चेहरे पर लगाना काफी आराम पहुंचा सकता है। हालांकि अगर स्किन बहुत ज्यादा लाल हो रही है या उसपर पहले से एलर्जी या जलन की समस्या बनी हुई है, तो किसी भी एसिडिक चीज को चेहरे पर लगाने से जलन और बढ़ सकती है।

टैनिंग हटाने में मदद करती है दही

धूप की वजह से अगर आपकी स्किन पर टैनिंग हो गई है या स्किन काफी डल लग रही है, तो दही को फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग को रिमूव करने में मदद करता है, जिससे चेहरा ज्यादा साफ, चमकदार और ग्लोइंग नजर आ सकता है।

काम की टिप- चेहरा ऑयली है तो दही में थोड़ा सा बेसन या मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेसवॉश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं अगर चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए तो चुटकी भर हल्दी मिलाकर आप इसे चेहरा साफ करने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेसवॉश की तरह कैसे इस्तेमाल करें दही?

चेहरा क्लीन करने के लिए जिस तरह आप फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही दही को यूज करना है। इसके लिए पहले अपने चेहरे को पानी से गीला कर लें, अब थोड़ी सी दही ले कर चेहरे पर अप्लाई करें। हल्के हाथों से इसे 1-2 मिनट के लिए रगड़ें, फिर चेहरे को पानी से धो लें। अगर आपके पास टाइम है तो दही को 5-10 मिनट चेहरे पर लगा रहने दे सकते हैं। इसके बाद पानी से धो लें, स्किन बिल्कुल निखर सी जाएगी।

किन्हें नहीं करनी चाहिए इस्तेमाल?

आमतौर पर दही लगभग सभी स्किन टाइप को सूट हो जाती है। लेकिन अगर आपकी त्वचा कुछ ज्यादा ही सेंसिटिव है, या उसपर एक्ने, रेडनेस, खुजली, एलर्जी जैसी कोई स्किन प्रॉब्लम बनी हुई है तो इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। इसके अलावा पैच टेस्ट करने के बाद ही किसी चीज को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीकेमिकल फेसवॉश छोड़, दही से साफ करें चेहरा! स्किन पर दिखेंगे ये गजब के फायदे