उर्फी का घरेलू नुस्खा आपकी स्किन पर भी खूब करेगा काम, गर्मियों के लिए बेहतरीन

Mar 14, 2026 11:38 pm ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

उर्फी अपने अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल के कारण तो चर्चा में रहती ही हैं साथ ही उनकी फ्लॉलेस स्किन भी लोगों का ध्यान खींचती। उर्फी कई तरह के घरेलू स्किन केयर को फॉलो करती हैं। उनमें से एक आप यहां जानिए। 

उर्फी का घरेलू नुस्खा आपकी स्किन पर भी खूब करेगा काम, गर्मियों के लिए बेहतरीन

उर्फी हमेशा से अपने हटके फैशन स्टाइल के कारण चर्चा में रहती हैं। उर्फी को उनके इनोवेटिव ड्रेसिंग सेंस और बिंदास अंदाज की वजह से कुछ लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं तो कई बार उन्हें अपने कपड़ों की वजह से लोगों के बुरे कॉमेंट का सामना करना पड़ता है। उर्फी का अतरंगी फैशन स्टाइल को तो शायद ही कोई फॉलो करे लेकिन उनकी बताई स्किन केयर टिप्स को हर कोई आसानी से फॉलो कर सकता है। उर्फी की स्पॉटलेस स्किन के पीछे कई राज है। वह घरेलू स्किन केयर खूब अपनाती हैं साथ ही खाने पीने का खास ख्याल रखती हैं। वह अक्सर क्लीन डायट लेती हैं और इसके अलावा अलग-अलग तरह के डिटॉक्स वाटर को पीती हैं जिससे उनकी बॉडी पूरी तरह से डिटॉक्स हो जाती है और इसका असर स्किन पर भी दिखता है। यहां उनके एक ऐसे स्किन केयर के बारे में बता रहे हैं जिसे आसानी से फॉलो कर सकते हैं और गर्मियों के लिए ये बेस्ट भी है।

क्या है उर्फी का स्किन केयर

उर्फी के अलग-अलग नुस्खों में एक नुस्खा चावल वाला भी है। इसे बनाने के लिए वह चावल को एक जार में पानी के साथ भिगाती हैं और फिर इसे तीन दिन के लिए धूप में रख देती हैं। तीन दिन बाद जब वह इस जार को खोलती हैं तो इसमें से एक गंध आती हैं जिसका मतलब है कि ये फर्मेंट हो चुका है। अब इसमें से पानी और चावल को अलग कर लें। फिर पानी का आइस क्यूब बना लें। अब रोजाना एक आइस क्यूब को चेहरे पर लगाएं। इसे अच्छे से रब करना होगा।

इसके अलावा चावल को अच्छे से पीस कर सूखा लें और इसका पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर में मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा जेल, दही को अच्छे से मिलाएं और फिर रोजाना लगाएं। उर्फी इस पैक को हफ्ते में पांच बार लगाती हैं। आप भी इसे इसी तरह से लगा सकती हैं।

ध्यान दें-चावल को भिगोने से पहले अच्छी तरह से धो लें।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।