
ड्राई, फ्रीजी हेयर की प्रॉब्लम? रात में शॉवर कैप पहनकर सोने से मिलेंगे ये फायदे
बालों को हेल्दी और मैनेजेबल रखना चाहते हैं? रात में शॉवर कैप पहनकर सोना एक आसान और असरदार हेयर केयर हैक है। इससे बालों में नमी लॉक रहती है, फ्रिज कम होता है और सुबह हेयर मैनेज करना बेहद आसान हो जाता है।
बालों की देखभाल में हम कई तरह के घरेलू और आधुनिक उपाय अपनाते हैं, लेकिन शॉवर कैप पहनकर सोने का तरीका आजकल खूब चर्चा में है। यह साधारण-सा दिखने वाला उपाय रातभर बालों को सुरक्षित रखने, नमी बनाए रखने और फ्रिज कम करने में मदद करता है। कई हेयर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सोते समय तकिया कवर से होने वाला फ्रिक्शन बालों को रूखा, बेजान और टूटने योग्य बना देता है। ऐसे में शॉवर कैप एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है जो बालों की नेचुरल मॉइस्चर लेवल को लॉक रखकर उन्हें स्मूद और मैनेजेबल बनाता है। खासतौर पर जिनके बाल कर्ली, वेवी या ड्राई होते हैं, उनके लिए यह तरीका बेहद फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से शॉवर कैप पहनकर सोने से बालों में टूट-फूट कम होती है और अगली सुबह स्टाइलिंग भी आसान हो जाती है।
1. बालों में नमी लॉक होती है: रात में शॉवर कैप पहनने से स्कैल्प के प्राकृतिक तेल पूरे बालों में अच्छी तरह फैलते हैं। इससे ड्राइनेस कम होती है और बालों में नैचुरल शाइन बढ़ती है।
2. फ्रिज और टूटने की समस्या कम होती है: सिर्फ तकिया रगड़ से ही हमारे बालों में फ्रिज़, टूटना और डैमेज बढ़ जाता है। शॉवर कैप इस फ्रिक्शन को कम करके हेयर ब्रेकेज रोकती है।
3. ओवरनाइट हेयर ट्रीटमेंट के लिए परफेक्ट: यदि आप रात में हेयर सीरम, एलोवेरा जेल या हल्का तेल लगाते हैं तो शॉवर कैप इसे सील कर देती है जिससे ट्रीटमेंट का असर दोगुना हो जाता है।
4. कर्ली और वेवी हेयर के लिए बेहतरीन: कर्ली बालों में नमी की कमी सबसे ज्यादा होती है। शॉवर कैप रात भर हाइड्रेशन बनाए रखती है जिससे कर्ल्स ज्यादा डिफाइंड और बाउंसी दिखते हैं।
5. ठंड में स्कैल्प ड्राइनेस को रोकती है: सर्दियों के दौरान स्कैल्प जल्दी सूखता है। शॉवर कैप पहनने से गर्माहट बनी रहती है जिससे खुजली और डैंड्रफ कम होता है।
6. सुबह का हेरफेर कम होता है: शॉवर कैप आपकी हेयरस्टाइल को भी प्रोटेक्ट करती है। सुबह उठकर बालों को बार-बार सेट करने की जरूरत नहीं रहती।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




