Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीturn white hair in black ayurvedic doctor shares natural hair color formula
सफेद बालों में डाई लगाकर हो चुके हैं परेशान तो आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया नेचुरल हेयर कलर आएगा काम

सफेद बालों में डाई लगाकर हो चुके हैं परेशान तो आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया नेचुरल हेयर कलर आएगा काम

संक्षेप:

How to turn white hair in black at home: सफेद बालों को डाई से काला करके हो चुके हैं परेशान तो आयुर्वेदिक डॉक्टर के बताए इस आयुर्वेदिक देसी घर में बने हेयर कलर को लगाकर देखें। कुछ ही दिनों में सफेद बाल आसानी से काले हो जाएंगे।

Jan 14, 2026 03:34 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सफेद बालों की समस्या इन दिनों यंग एज के लोगों के ही परेशान कर रही। जिससे निपटने के लिए ज्यादातर लोग हेयर कलर और डाई जैसी चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं। जिसके लांग टाइम यूज से बाल डैमेज भी होने लगते हैं और साथ ही बालों की सफेदी भी दिन पर दिन बढ़ती जाती है। ऐसे में समस्या से समाधान बताया आयुर्वेद की डॉक्टर एकता ने, जो आयुर्वेदिक स्किन केयर कोच हैं। नोट कर लें फार्मूला

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया देसी फार्मूला

सफेद बालों को काला करने का देसी फार्मूला आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया। जिसे आप भी आजमा सकते हैं। इस देसी फार्मूले को बनाने के लिए बस इन चीजों की जरूरत होगी।

एक कप सूखी मेहंदी का पाउडर

एक चम्मच कॉफी पाउडर

एक चम्मच कत्था

एक चम्मच मेथी दाना

एक चम्मच ब्राह्मी

एक चम्मच आंवला पाउडर

दही

आयुर्वेदिक सफेद बालों को काला करने का फार्मूला बनाने का तरीका

  • ऊपर दी गई सारी चीजों को एक साथ मिलाकर पाउडर बनाकर रख लें।
  • अब जब भी लगाना हो तो दही में इस पाउडर के एक से दो चम्मच मिलाकर घोल बना लें और बालों की जड़ों में लगा लें। एक घंटे के बाद बालों को बगैर शैंपू नॉर्मल पानी से धो लें। सप्ताह में एक बार ये फार्मूला बालों पर लगातार अप्लाई करेंगे तो ना केवल बालों की सफेदी खत्म होगी। बाल काले होंगे बल्कि बालों का झड़ना भी धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
  • मेंहदी, कत्था और कॉफी का कॉम्बिनेशन बालों की सफेदी को खत्म कर नेचुरली काला करने में मदद करता है।

आंवला और ब्राह्मी है हेयर केयर का बेस्ट फार्मूला

बालों को हेल्दी रखना है तो आंवला और ब्राह्मी बेस्ट फार्मूला है। इन दोनों को मिलाकर लगाने से बाल हेल्दी होते हैं। आंवला बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। वहीं ब्राह्मी रूखे, कमजोर हो चुके बालों को सिल्की, स्मूद और स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। ब्राह्मी में एंटीऑक्सीडेट्स और मिनरल्स होते हैं। जो दोमुंहे हो रहे बालों को भी ठीक करता है।

ये भी पढ़ें:छोटी-छोटी आंख भी दिखेगी बड़ी, मेकअप एक्सपर्ट से सीखें आई मेकअप
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।