सफेद बाल हैं? डाई छोड़िए, आम की गुठली से बनाएं ये हेयर मास्क, मिलेगा नेचुरल ब्लैक कलर!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आम खाने के बाद अगर आप भी उसकी गुठली फेंके देते हैं, तो दोबारा ये गलती नहीं करेंगे। क्योंकि ये आम की गुठली आपके बालों को नेचुरली काला करने में मदद कर सकती है। इस तरह से अगर अपने इसका हेयर पैक बना लिया, तो बालों का गहरा टिंट आपको हैरान कर देगा।

Black Hair Remedy

बालों का सफेद होना आजकल बड़ी आम समस्या हो गई है। कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं, जिन्हें कवर करने के लिए मार्केट में तमाम तरह के हेयर कलर मौजूद हैं। अब ये तो आप भी जानते ही हैं कि इन हेयर कलर्स या डाई में बहुत सारे केमिकल्स होते हैं, जो बालों को डैमेज करने का काम करते हैं। ऐसे में आप ये नेचुरल रेमेडी ट्राई कर सकते हैं। गर्मियों में आम तो आप खूब खाते होंगे, लेकिन इसकी गुठली अक्सर फेंक देते होंगे। लेकिन अब आपको आम की गुठलियां फेंकनी नहीं हैं, बल्कि उनका पाउडर बनाकर रख लेना है। ये पाउडर आपके बालों को नेचुरल काला करने में काफी मदद का सकता है। तो आइए आज ये आम की गुठली वाला नुस्खा जानते हैं, जिससे आपके सफेद बाल नेचुरली काले होने में मदद मिलेगी।

आम की गुठलियों का पाउडर बनाकर रख लें

आम की गुठली को फोड़ने के बाद उसके अंदर एक छोटी गुठली निकलती है, जो स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल कई दवाइयों में भी किया जाता है। आप इससे नेचुरल हेयर कलर बना सकते हैं। बस इस छोटी गुठली को आपको कूटकर या मिक्सर में पीसकर एक पाउडर तैयार कर लेना है। आप इन छोटी गुठलियों को धूप में कुछ दिन सुखाने के बाद भी पाउडर बना सकते हैं, ये पाउडर एक साल तक आराम से स्टोर हो जाएगा।

तवे पर भून लें ये 2 चीजें

आम की गुठली का पाउडर बनाने के बाद आपको दो चीजें लेनी हैं- 10 से 15 लौंग और एक से दो चम्मच कलौंजी। इन्हें धीमी आंच पर हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें। फिर इन्हें पीसकर आपको एक सुरमे जैसा काला पाउडर तैयार कर लेना है। ये ना सिर्फ आपके बालों को इंस्टेंट काला रंग देने में मदद करती हैं, बल्कि उन्हें धीरे-धीरे नेचुरली भी काला बनाती हैं।

इस तरह तैयार करें नेचुरल ब्लैक हेयर कलर

नेचुरल ब्लैक हेयर डाई बनाने के लिए एक लोहे की कड़ाही लें और उसमें लौंग-कलौंजी वाला काला पाउडर डालें। इसमें आपको दो चम्मच के करीब आम की गुठली का पाउडर मिलाना है, साथ ही बालों को रूखेपन से बचाने के लिए दो चम्मच दही भी जरूर एड करें। अब इसमें एक से दो चम्मच ऑर्गेनिक हीना यानी मेहंदी का पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। इसे आपको रातभर के लिए लोहे की कड़ाही में ढककर छोड़ देना है।

कब और कैसे इस्तेमाल करें?

रातभर रखने के बाद अगले दिन आप इस हेयर मास्क को अपने साफ बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। इसे डेढ़ से दो घंटे के लिए बालों पर लगा हुआ रहने दें, फिर साफ पानी से वॉश कर लें। शैंपू आप अगले दिन कर सकते हैं। ये हेयर मास्क आपके बालों को गहरा काला टिंट देता है, साथ ही इसमें ऐसे इंग्रेडिएंट्स मौजूद हैं जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये आपके बालों को सफेद होने से भी बचाते हैं। आप हर 15 दिन में एक बार इस हेयर मास्क को बनाकर लगा सकते हैं।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।