केमिकल्स नहीं, तुलसी अपनाएं बारिश में बाल रहेंगे ज्यादा हेल्दी और सुंदर
Monsoon Hair Fall Remedy: बरसात के मौसम में अगर कंघी करते समय बाल ज्यादा टूट रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। घर में मौजूद तुलसी की पत्तियों से बना आसान घरेलू नुस्खा बालों की देखभाल में मदद कर सकता है।

बरसात शुरू होते ही एक परेशानी लगभग हर दूसरे व्यक्ति को सताने लगती है। और वो है- बाल संवारते हुए कंघी में टूटे हुए बालों का छोटा-सा गुच्छा जमा हो जाना। बाल धोने के बाद भी यही हाल रहता है। कई लोग इसे मौसम का असर समझकर इग्नोर कर देते हैं, तो कुछ महंगे शैंपू और तेल पर पैसे खर्च करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी बालकनी या आंगन में लगी छोटी-सी तुलसी भी इस मौसम में बालों की देखभाल में मदद कर सकती है?
आयुर्वेद में तुलसी को सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि सिर की त्वचा के लिए भी अच्छा माना गया है। अगर सही तरीके से इसे यूज किया जाए, तो बारिश के मौसम में होने वाले हेयरफॉल और सिर की चिपचिपाहट को कम करने में मदद मिल सकती है।
बारिश में आखिर बाल ज्यादा क्यों झड़ते हैं?
अगर आपको लगता है कि सिर्फ आपके ही बाल बारिश में ज्यादा टूटते हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस मौसम में हवा में नमी बढ़ने से सिर की त्वचा जल्दी चिपचिपी हो जाती है। धूल, पसीना और अतिरिक्त तेल जड़ों के आसपास जमा होने लगते हैं। ऐसे में जड़ें कमजोर हो जाती हैं और कंघी करते समय पहले से ज्यादा बाल टूटते हैं।
ऐसे तैयार करें तुलसी का घरेलू नुस्खा
एक मुट्ठी ताजी तुलसी की पत्तियां
दो बड़े चम्मच दही
एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल
- बनाने का तरीका
तुलसी की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें। मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें, अब इसमें दही और नारियल का तेल मिलाकर अच्छी तरह मिला लें।
- ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले बालों को कंघी करके सुलझा लें। अब इस मिश्रण को सिर की त्वचा और बालों की जड़ों पर अच्छी तरह लगाएं। हल्के हाथों से दो से तीन मिनट तक मालिश करें। करीब तीस मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
इस घरेलू नुस्खे के फायदे
- स्कैल्प की सफाई: तुलसी अतिरिक्त गंदगी और तेल को कम करने में सहायक हो सकती है।
- मजबूत जड़ें: हेल्दी स्कैल्प बालों की जड़ों को बेहतर करती है।
- खुजली और चिपचिपाहट कम: बरसात में होने वाली खुजली और चिपचिपाहट को कम करने में यह नुस्खा मदद कर सकता है।
- बाल पहले से ज्यादा सॉफ्ट: दही और नारियल का तेल बालों को नमी देने में मदद करते हैं।
सिर्फ नुस्खा ही नहीं, इन बातों का भी रखें ध्यान
- बारिश में भीगने के बाद बाल जल्दी सुखाएं।
- बहुत गर्म पानी से बाल ना धोएं।
- गीले बालों में कंघी करने से बचें।
- सिर की त्वचा को लंबे समय तक गीला ना रहने दें।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ें

