लंबे और घने बालों की चाह है? यह पोटली वाला नुस्खा करेगा काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Natural Hair Growth Tips: अगर बाल तेजी से झड़ रहे हैं, कमजोर हो गए हैं या उनकी बढ़त रुक-सी गई है, तो यह घरेलू पोटली आपके काम आ सकती है। जानिए इसे बनाने, लगाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

Baal Lambe Karne Ka Gharelu Tarika

कंघी करते ही मुट्ठी भर बाल टूटकर हाथ में आ जाएं, नहाने के बाद नाली में बालों का गुच्छा दिखाई दे या फिर पहले जैसी लंबाई बढ़नी ही बंद हो जाए... यह परेशानी आज बहुत लोगों की है। ऐसे में लोग कभी महंगे तेल खरीदते हैं, तो कभी तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स करवाते हैं। लेकिन कई बार रसोई में रखी कुछ साधारण चीजें भी बालों की देखभाल में मददगार साबित हो सकती हैं।

अदरक, प्याज, लौंग और तिल के तेल से तैयार यह खास मिश्रण इन्हीं घरेलू नुस्खों में से एक है। यह जड़ों को पोषण देने, बालों का टूटना कम करने और सिर की त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का आसान तरीका।

इस खास तेल के लिए क्या चाहिए?

मलमल का कपड़ा

कुटा हुआ अदरक

कुटा हुआ प्याज

लौंग

तिल का तेल

पोटली वाला तेल कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले मलमल के कपड़े में कुटा हुआ अदरक, प्याज और लौंग रखें।
  • अब इसे अच्छी तरह बांधकर एक छोटी पोटली बना लें।
  • एक कटोरे में तिल का तेल लें और इस पोटली को उसमें डुबो दें।
  • करीब बारह घंटे तक इसे ऐसे ही रहने दें।
  • धीरे-धीरे इन चीजों का रस और गुण तेल में मिल जाएंगे। इसके बाद आपका तेल तैयार है।

कैसे लगाएं?

  1. बाल धोने से कुछ घंटे पहले पोटली की मदद से इस तेल को जड़ों में लगाएं।
  2. उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से मालिश करें।
  3. तेल को बालों की लंबाई पर भी लगा सकते हैं।
  4. कुछ घंटों बाद सामान्य तरीके से बाल धो लें।

सिर्फ तेल लगाने से नहीं बनेगी बात

अगर आप चाहते हैं कि बाल स्वस्थ रहें, तो कुछ और बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है।

  • भरपूर पानी पिएं: शरीर में पानी की कमी का असर बालों पर भी दिख सकता है।
  • प्रोटीन वाली चीजें खाएं: बालों को मजबूत बनाने के लिए अच्छा भोजन भी जरूरी है।
  • तनाव कम करें: लगातार तनाव बाल झड़ने की एक बड़ी वजह बन सकता है।
  • पर्याप्त नींद लें: अच्छी नींद शरीर और बाल दोनों के लिए जरूरी है।

क्या सच में हफ्तेभर में लंबे हो जाएंगे बाल?

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे दावे देखने को मिलते हैं कि किसी एक नुस्खे से कुछ ही दिनों में बाल तेजी से बढ़ने लगेंगे। लेकिन सच यह है कि बालों की बढ़त एक धीमी प्रक्रिया है। कोई भी घरेलू नुस्खा जादू की तरह रातों-रात बाल लंबे नहीं कर सकता। हालांकि सही देखभाल और नियमित इस्तेमाल से बालों की सेहत बेहतर बनाने में मदद जरूर मिल सकती है।

नोट: यह नुस्खा लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर खुजली, जलन या किसी तरह की परेशानी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल ना करें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीलंबे बालों का नया देसी फॉर्मूला, इंटरनेट पर छाई यह पोटली