कहीं काली, कहीं गोरी रंगत? अनइवन स्किन टोन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप अनइवन स्किन टोन से परेशान हैं तो यहां हम आपको एक असरदार घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप चेहरे पर दिख रही कहीं काली कहीं गोरी रंगत से छुटकारा पा सकते हैं। 

How to get rid of uneven skin tone

त्वचा का रंग असमान होना एक कॉमन समस्या है, इस समस्या में चेहरे के कुछ हिस्सों का रंग डार्क या लाल होता है जबकि दूसरे हिस्सों का रंग सामान्य दिखता है। ऐसा होने के पीछे धूप से नुकसान, पिगमेंटेशन, हार्मोनल बदलाव, मुंहासों के दाग और उम्र का बढ़ना शामिल है। इस तरह की स्किन को ठीक करने के लिए अगर आप भी ढेरों मेहंगे फेशियल और ट्रीटमेंट करवा चुकी हैं लेकिन फिर भी कुछ खास रिजल्ट नहीं मिला है तो आपको घरेलू नुस्खे को ट्राई करना चाहिए। इस नुस्खे की मदद की मदद से आप अनइवन स्किन टोन से छुटकारा पा सकती हैं।

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

एक चम्मच चावल का आटा

आधा चम्मच हल्दी

एक चम्मच दही

एक चम्मच बेसन

एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी

एक चम्मच आलू की रस

फेस पैक कैसे बनाएं

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चावल के आटे में सभी चीजों को मिलाएं। इसमें आलू के रस को अंत के लिए बचाकर रखें। पहले दही के साथ ही सभी पाउडर को मिक्स करें। अगर जरूरत लगे तो आलू का रस मिलाएं। ध्यान रखें कि इस पैक में पानी बिल्कुल भी नहीं मिलाना है।

फेस पैक कैसे लगाएं

इसे लगाने से पहले चेहरे को पानी से हल्का गिला कर लें और डैब करते हुए सुखा लें। अब चेहरे पर एक समान तरीके से फेस पैक लगाएं और 10 मिनट तक लगा रहने दें। फिर अपने हाथों से इस साफ कर लें। जितना हो सके हाथ से निकाल लें और फिर पानी से चेहरे को धो लें। चेहरे से पैक साफ करने के बाद अगर आपक स्किन ड्राई लगे तो आप माइल्ड मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।

फायदे

चावल- चावल का पाउडर स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करना है। ये डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकता है।

हल्दी- ये हल्के दाग-धब्बों और रेडनेस को कम करने में मदद मिलती है।

आलू का रस- ये यह विटामिन सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो हल्के दाग-धब्बों को हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही- इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो हल्का एक्सफोलिएशन करता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।