नहाते वक्त बाल हो जाते हैं गीले तो लगाएं ये DIY कैप, रहेंगे सूखे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Monsoon Care: बारिश के मौसम में नहाते समय कई बार बाल गीले हो जाते हैं, जो जल्दी से सूखते ही नहीं है। आपके साथ भी अक्सर ऐसा हो जाता है तो इस हैक से अपने बालों को गीला होने से बचाएं। नोट कर लें ये टिप्स…

बालों को गीला होने से कैसे बचाएं

मॉनसून में पसीना और नमी बालों को भी नुकसान पहुंचाता है। और, सबसे ज्यादा समस्या गीले बालों को सुखाने की होती है। खासतौर पर जब आप बाल धोए बगैर नहाती हैं और फोरहेड के पास की हेयरलाइन और कानों के आसपास के बाल गीले हो जाते हैं, तो इन्हें सुखाना झंझट लगता है। कई बार तो इन गीले हुए बालों की वजह से ही पूरे बालों को धोना पड़ता है। तो अगर आपके बाल भी नो हेयर वॉश वाले डेज में गीले हो जाते हैं तो बस ये DIY कैप बना लें। जो बालों को कॉर्नर से गीला होने से बचाएंगे।

शॉवर कैप हो जाती है बेअसर

फोरहेड एरिया और कान के पास के बाल गीले हो जाते हैं और इस वजह से आपको बाल धोने पड़ जाते हैं तो ये हैक काम आएगा। क्योंकि मार्केट में मिलने वाली सिंपल शॉवर कैप भी इन साइड के बालों को गीला होने से नहीं बचा पाती है। इसके लिए ये डीआईवाई हैक आपके काम आएगा।

सूखे बालों को गीला होने से कैसे बचाएं

नहाते वक्त बालों को गीला होने से बचाना है तो सिंपल सा हैक मदद करेगा। इससे बाल गीले नहीं होंगे और पूरे बालों को धोना नहीं पड़ेगा। बस एक पुरानी टीशर्ट लें और उसकी मदद से बालों को बचाएं।

  • सारे बालों को इकट्ठा करें और टीशर्ट के नेक एरिया को सिर में फंसाएं। बस नीचे वाले हिस्से को पीछे ले जाकर स्लीव की गांठ लगाकर फिक्स कर लें। बालों को गीला होने से बचाने का ये सबसे आसान तरीका है। या फिर किसी फुल स्लीव वाली टीशर्ट को लें। बालों को बांधकर टीशर्ट को सिर पर लपेटें और फिर फुल स्लीव को सिर के चारों तरफ घुमाकर पीछे ले जाकर बांध दें। इस तरह से बालों में पानी डायरेक्ट नहीं पहुंचेगा
  • जब भी नहाने जाएं तो बालों को ऊपर की ओर उठाकर बन बनाएं। नीचे की तरफ अगर बन होगा तो पानी से गीला हो जाएगा। इसलिए बालों में हाई बन बनाएं। शॉवर कैप की जगह आप सिंपल किसी भी पॉलीथिन लेकर उसे सिर में फंसाएं और क्लिप की मदद से फिक्स करके टिका लें। ये भी बालों को गीला होने से रोकने में मदद करेगा और नो वॉश हेयर डे वाले दिन बाल सूखे रहेंगे।
  • अगर साइड के बाल छोटे हैं और जूड़ा या बन बनाने के बाद भी बाहर निकल जाते हैं तो क्लिप से सिक्योर करें। साथ ही बालों को गीला होने से बचाने के लिए बस किसी भी छोटी हैंड टॉवल को लेकर सिर पर लपेटें और क्लिप लगा लें। ये तरीका बालों को साइड से गीला होने से बचाएगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।