बिना स्ट्रेटनिंग कराएं बाल हो जाएंगे सिल्की, शाइनी और स्ट्रेट! 3 चीजों को घोलकर शैंपू की तरह लगाएं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मानसून के सीजन में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, जिन्हें सही कराने के लिए हम महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स को चुनते हैं। अगर आपके बाल भी फ्रिजी हो चुके हैं, तो घर का बना शैंपू ट्राई करें। इससे बाल केराटिन जैसे स्मूद और शाइनी हो जाएंगे।

tips to make homemade hair shampoo for silky hair
बालों को सिल्की-शाइनी कैसे बनाएं

गर्मी और मानसून के मौसम में बाल अक्सर चिपचिपे, बेजान और रूखे नजर आने लगते हैं। ऐसे में कई लोग बालों को स्मूद और मैनेजेबल बनाने के लिए केराटिन या स्ट्रेटनिंग जैसे हेयर ट्रीटमेंट्स करवाते हैं। हालांकि, पार्लर में ये ट्रीटमेंट्स काफी महंगे हो सकते हैं और इनका असर भी हमेशा लंबे समय तक नहीं रहता। ऐसे में क्यों ना आप घर पर बना शैंपू बालों में लगाएं और स्ट्रेटनिंग जैसे सिल्की-शाइनी बाल पाएं। ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर ब्यूटीफुल यू टिप्स नाम के इंस्टा पेज पर केराटिन हेयर के लिए शैंपू बनाने के टिप्स दिए गए हैं। उनका कहना है कि इस शैंपू को लगाने से आपके बाल सिल्की, शाइनी और केराटिन जैसे स्मूद हो जाएंगे। इस हेयर शैंपू को लगाने से कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होंगे और आपके बालों की ग्रोथ बेहतर होगी।

कैसे बनाएं केराटिन शैंपू

केराटिन जैसा शैंपू बनाने के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच लौंग, 1 प्याज और ताजे एलोवेरा का जेल। 2 चम्मच लौंग को रातभर पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह 1 प्याज के साथ भीगी हुई लौंग को पीस दीजिए। अब आपको ताजा एलोवेरा लेकर उसमें से जेल निकालना है। इस जेल को पेस्ट के साथ मिक्स करने पर थोड़ा चिपचिपा शैंपू तैयार हो जाएगा।

कैसे लगाएं

इस शैंपू को बालों में 10 मिनट के लिए लगा रहने दीजिए और फिर सादे पानी से धोकर साफ कर लीजिए। ध्यान रखें कि इसे लगाने के बाद आपको शैंपू या कंडीशनर नहीं लगाना है, बस सादे पानी से धोना है। अगर आपको प्याज की महक पसंद न आ रही हो, तो अगले दिन शैंपू और कंडीशनर कर सकते हैं।

इससे क्या मिलेगा फायदे

लौंग में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इससे बाल मजबूत बनने में भी सहायता मिल सकती है। प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद कर सकता है। यह स्कैल्प को हाइड्रेट और शांत रखने में मदद कर सकता है। इससे रूखापन और खुजली कम हो सकती है तथा बाल अधिक मुलायम और चमकदार महसूस हो सकते हैं। इन चीजों को बालों में लगाने से बाल स्मूद, सिल्की और शाइनी हो जाएंगे। इस पेस्ट को लगाने से बाल बिल्कुल स्ट्रेट नहीं होंगे लेकिन रूखापन बिल्कुल खत्म हो जाएगा।

पैच टेस्ट- अगर आपको किसी चीज से एलर्जी हो तो पहले पैच टेस्ट करें, फिर बालों पर लगाएं। अगर लगाने के बाद जलन, खुजली या लालपन हो, तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।