
लिपस्टिक का नेचुरल शेड हमेशा गलत खरीद लेती हैं तो ट्राई करें ये कोरियन ट्रेंड
How to choose perfect natural lipstick shade: चेहरे पर नेचुरल कलर की लिपस्टिक लगाने के लिए हर बार पैसे खर्च करती हैं लेकिन सही कलर की लिपस्टिक नहीं खरीद पाती हैं। तो, इस बार ये कोरियन ट्रेंड ट्राई करें। जिसकी मदद से आपको परफेक्ट लिप शेड मिलेगा।
न्यूट्रल टोन या नेचुरल कलर की लिपस्टिक ऑल टाइम फेवरेट है। और, इसका ट्रेंड भी खत्म नहीं होने वाला। लेकिन अपनी स्किन टोन और होंठों के कलर से मैच करते लिपस्टिक खरीदने में अक्सर गलती कर देती हैं और अपनी मेहनत की कमाई यूं ही बर्बाद होने देती हैं तो आज ही ट्राई करें ये कोरियन ट्रेंड। जिसकी मदद से आप खुद की स्किन टोन और होठों के कलर से बिल्कुल मैच करती लिपस्टिक शेड खरीद पाएंगी। जो आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगी।
ट्राई करें ये कोरियन व्लॉगर की ट्रिक
कोरियन व्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर ट्रिक शेयर की है। जिसमे वो अपने होठों के कलर से मैच करती लिपस्टिक को खरीदने के लिए उंगलियों की मदद लेती हैं।
उंगलियों की टिप की मदद से चुनें लिप से मिलता-जुलता लिपस्टिक का शेड
कोरियन व्लॉगर ने लिप के कलर से मैच करते शेड को खरीदने के लिए स्मार्टली उंगली की टिप की मदद ली है। सबसे पहले उसने अपने पहली उंगली की पोर को तेजी से दबाया। जिससे उंगली की टिप पर ब्लड इकट्ठा हो गया। अब फिंगर की टिप पर दिख रहे डार्क पिंक कलर से मैच करते लिप शेड को लियाऔर होंठों पर ट्राई किया। जो उसके स्किन शेड के साथ मैच कर रहा है। इस तरह से लिप शेड को मैच कर आप भी अपने लिए परफेक्ट लिपस्टिक के शेड को चुन सकती हैं।
आप भी कर सकती हैं ट्राई
स्किन टोन अक्सर वार्म या कूल होता है। अब स्किन टोन से मैच करती लिपस्टिक खरीदना अगर आपको भी काफी मुश्किल और चैलेंजिंग काम लगता है और अपने पैसे को आप बर्बाद नहीं करना चाहती हैं तो फिंगर टिप को दबाकर उस कलर से मैच करती लिपस्टिक या लिप टिंट को खरीदें। ये आपकी स्किन के साथ पूरी तरह से मैच करेगी और परफेक्ट नेचुरल लिप कलर मिल जाएगा।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




